फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पशु आरोग्य शिविर में पशु रोगों के लिए पशुपालको को दी दवाएं

पशु आरोग्य शिविर में पशु रोगों के लिए पशुपालको को दी दवाएं

Sun, 07 Oct 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
पशु आरोग्य शिविर में पशु रोगों के लिए पशुपालको को दी दवाएं

विज्ञापन
भीषमपुर गांव में आयोजित हुआ पशु चिकित्सा शिविर
चकिया। प्रदेश सरकार के निर्देश पर पशुपालन विभाग की ओर से शनिवार को विकास खंड केे भीषमपुर गांव में पशु आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक शारदा प्रसाद ने फीता काटकर किया। शिविर में भेड़, बकरी पालन करने वाले 300 पशु पालकों और 117 गाय, भैस के पशुपालकों को निशुल्क पशु रोगो से बचाव की दवाइयां वितरित की गई।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि पशुपालन से किसानों को काफी लाभ मिलता है। इसी कारण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने के लिए पशुपालन को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए कई योजनाए संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को तकनीक आधारित खेती अपनाने तथा पशुपालन को रोजगार के रूप में अपनाने की जरूरत है। जिससे उनकी आय बढ़ सके।
विज्ञापन

पषु चिकित्साधिकारी डा. अनूप मिश्रा ने पषु पालको को पषुओ की सही नस्ल, उनकी बीमारियां और रोकथाम की जानकारी दी। उन्होने कहा कि किसानो को खेती के साथ औद्यानिक फसलो तथा पशुपालन को अपनाने की जरूरत है ताकि मुख्यमंत्री का किसानो की आय दोगुनी करने का सपना साकार हो सके। इस अवसर पर डॉ. सुजीत सिंह, डॉ. पंकज, विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दुबे, पूर्व प्रधान अरविंद गुप्ता, अजय गुप्ता, संजय विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र कुमार, चुलबुल पांडेय मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन




चकिया। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे संचारी रोग नियंत्रण पखवारा के अंतर्गत शनिवार को नगर में संचारी रोगों के रोकथाम के लिए चिकित्सकों की टीम ने नगर के विभिन्न वार्डों का दौरा कर लोगों को बचाव के उपाय बताए।

निरीक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने गंदा पानी का जमाव न करने, गंदे स्थानों एवं जल भराव वाले स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने तथा मलेरिया एवं डायरिया जैसे रोगों से बचाव के लिए नागरिकों को टिप्स दिए। इस दौरान विशेषज्ञों ने नगर के शौचालयों का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर संतोष जताया। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके विश्वास, जिला ईपीजीएमओ डॉ. एसके मिश्रा, वरिष्ठ मलेरिया इंस्पेक्टर अजय कुमार मिश्र के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार बागी, अधिशासी अधिकारी अशोक मिश्र रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed