{"_id":"5b8d8a0042c79246424d7ba0","slug":"111536002560-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिवारीपुर बाजार के घरों में घुसा बरसात का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिवारीपुर बाजार के घरों में घुसा बरसात का पानी
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौगढ़। रविवार से हो रही लगातार बारिश और बांधों के ओवरफ्लो होने की वजह से स्थानीय तहसील के तिवारीपुर बाजार के दुकानों में पानी घुस गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं चकरघट्टा थाना के 12 गांव के लिए रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं।
तिवारीपुर बाजार में जल निकासी के लिए बनी नाली जाम है। रविवार से झमाझम बारिश होने से सोमवार की सुबह बाजार में जल भराव हो गया और दुकानों, मकानों में पानी घुसने लगा। इसी तरह भैसोड़ा बांध का पानी ओवरफ्लो हो रहा है। इसके कारण इसका पानी चकरघट्टा नौगढ़ मार्ग पर बह रहा है। इससे देर रात तक चकरघट्टा थाना के 12 गांवों का आवागमन अवरुद्ध हो गया। तिवारीपुर बाजार में मुसाफिर मौर्य के घर में पानी घुस गया। इससे घर में रखा अनाज नष्ट हो गया। परिवार के लोग दिन भर बाल्टी आदि से पानी निकालने में जुटे रहे। इसी तरह मेन रोड पर बंगाली डाक्टर के घर में पानी घुस गया। हनुमान सेठ और डॉक्टर छोटेलाल के क्लीनिक में भी बरसाती पानी घुसने से दिक्कत हुई। दिन भर परिवार के लोग पानी बाहर निकालने के प्रयास में जुटे रहे।