{"_id":"5b81ad5c42c792467166410e","slug":"111535225180-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में गरीबों को मिलेगी शव वाहन की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में गरीबों को मिलेगी शव वाहन की सुविधा
Updated Sun, 26 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
वाहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया। केंद्र और प्रदेश सरकार गरीबों तथा असहायों की सेवा के लिए लगातार कार्य कर रही है। जिसका लाभ गरीबों को मिल रहा है।यह विचार स्थानीय गांधी पार्क तिराहे पर नगर पंचायत चकिया की ओर से खरीदे गए शव वाहन का फीता काटकर तथा नारियल फोड़कर लोकार्पण के दौरान चकिया विधायक शारदा प्रसाद ने व्यक्त किए ।
उन्होंने कहा कि शव वाहन गरीबों एवं असहायों के परिवारों के दिवंगत लोगों की अन्त्येष्टि में सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार बागी ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा खरीदे गये शव वाहन को अन्त्योदय राशन कार्डधारकों तथा नगर के अत्यन्त गरीब, असहाय लोगों के लिए निशुल्क उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि पात्र गृहस्थी के राशन कार्डधारकों को शव वाहन 800 रुपये तथा अन्य लोगों के लिए 1200 रुपये में उपलब्ध होगा। उन्होने कहा कि शव वाहन की सुविधा सिर्फ नगर के ही निवासियों को दी जाएगी।
जिला योजना समिति की सदस्य तथा सभासद मीना विश्वकर्मा ने कहा कि नगर के गरीबों को शव वाहन की सुविधा देने के लिए सभासदों ने बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव दिया था। जिसका लाभ अब गरीबों को मिलेगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार मिश्र, अनिल केशरी, राजेश चौहान, गीता सोनकर, शाहनवाज खान, वैभव मिश्रा, मनोज कुमार मौजूद रहे।