फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   विकास कार्यो में गंभीरता से रुची लेने का निर्देश

विकास कार्यो में गंभीरता से रुची लेने का निर्देश

Sat, 25 Aug 2018 01:05 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
विकास कार्यो में गंभीरता से रुची लेने का निर्देश

विज्ञापन
चंदौली। विकास भवन में शुक्रवार को सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव ने विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि शासन स्तर से विकास कार्यों की निगरानी हो रही है और इसकी रिपोर्ट भेजी जा रही है। कहा कि अधिकारी विकास कार्यों के साथ अपने कार्यों के प्रति गंभीर रहें और समय से पूरा कराएं। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के दौरान सीडीओ ने आवास, मनरेगा व शौचालय निर्माण के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने धनराशि प्राप्त होने के बावजूद आवास निर्माण का कार्य शुरू नहीं कराने वाले लाभार्थियों पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। साथ ही शीघ्र तैयार होने वाली योजनाओं की रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्देश दिया। ताकि इसे 30 सितंबर तक आवास एप पर अपलोड किया जा सके। कहा कि खंड विकास अधिकारी प्रथम किश्त प्राप्त कर चुके लाभार्थियों के निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण करें और लापरवाह लोगों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करें। कहा कि शासन से 30 सितंबर तक निर्माणाधीन आवासों की प्रगति एप पर अपलोड करने का आदेश मिला है। कहा कि बीडीओ आवास के सत्यापन रिपोर्ट में लगने वाले हलफनामा पर ग्राम प्रधान, सचिव व एडीओ पंचायत का हस्ताक्षर व नाम दर्ज कराना सुनिश्चित करें। वरना जांच के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर स्वयं जिम्मेदार माने जाएंगे। कहा कि शासन स्तर से मुख्यमंत्री आवास के 20 लाभार्थियों के खाते में प्रथम किश्त भेज दी गई है। शीघ्र आवास निर्माण का कार्य शुरु कराया जाए। ताकि दूसरी किश्त का भुगतान कराया जा सके। बैठक में डीडीओ पद्मकांत शुक्ला, पीडी सुशील कुमार, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, बीडीओ शंकर प्रसाद सोनकर, सरिता सिंह, विजय प्रकाश, राजन राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed