{"_id":"5b2aaa524f1c1b634d8b79ab","slug":"111529522770-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों के निस्तारण में सीडीओ और एसडीएम सुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों के निस्तारण में सीडीओ और एसडीएम सुस्त
Updated Thu, 21 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। जनपद में जनता के विभिन्न मामलों के शिकायतों के निस्तारण नहीं हो पा रहा है । विभिन्न विभागों के 1158 आनलाइन शिकायतें पड़ी हैं। जिनका कोई पुरसाहाल नहीं है। जनता की समस्याओं को संबंधित विभागों से हल कराने के लिए आईजीआरस पोर्टल के माध्यम से निस्तारित करने की शासन की मंशा जिले में परवान नहीं चढ़ पा रही है। 18 जून तक सभी विभागों में कुल 1158 मामले निस्तारित होने के लिए लटके पड़े है। सबसे अधिक 214 मामले सकलडीहा में लंबित हैं।
शिकायतों के निस्तारण में धीमी गति पर डीएम नवनीत सिंह चहल ने काफी नाराजगी जताई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द से मामलों को निस्तारित करने का निर्देश दिया है। शिकायतों में एसडीएम सकलडीहा के यहां 112, तहसीलदार के यहां 102 लंबित पड़ी हैं। मुख्य विकास अधिकारी के यहां 108 तथा जिला पंचायत राज अधिकारी के यहां 106 मामले लंबित पड़े हैं। इसके अलावा उप निदेशक कृषि के यहां 53, एलडीएम 18, एक्सीईएन विद्युत के यहां 21, बीडीओ नौगढ़ के यहां 32, एसडीएम चकिया के यहां 96, तहसीलदार चकिया के यहां 31, एसडीएम सदर के यहां 64, तहसीलदार सदर के यहां 28, एसडीएम नौगढ़ के यहां 22 और तहसीलदार के यहां 15 तथा मुगलसराय एसडीएम के यहां 44 और तहसीलदार के यहां 26 मामले निस्तारण के लिए लंबित पड़े है। वहीं बरहनी बीडीओ के यहां 15 और सदर बीडीओ के यहां 16 मामले लंबित है। जबकि शासन से आनलाइन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा भी होती है। डीएम नवनीत सिंह चहल ने कहा कि लंबित मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। समय से मामला निस्तारित नहीं करने वाले अधिकारियों को चेताया गया है।