{"_id":"5b2aaa494f1c1b6d4d8b7a39","slug":"111529522761-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर दूसरे दिन भी जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर दूसरे दिन भी जताया विरोध
Updated Thu, 21 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर लामबंद हुए तहसील के लेखपालों ने दूसरे दिन बुधवार को आठ सूत्री मांगों के पूरा नहीं होने पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। लेखपालों ने चेताया कि मांगें पूरी नहीं हुई तो कार्य का बहिष्कार किया जाएगा।
लेखपालों ने प्रारंभिक ग्रेड पे 2800 करने के साथ ही वेतन विसंगति को दूर करने की मांग उठाई है। इसके साथ ही 2005 में नियुक्त लेखपालों की पेंशन बहाली व विशेष भत्ता 1500 रुपये और मोटर साइकिल भत्ता 2000 के साथ स्टेशनरी के लिए 750 रुपये देने की मांग की है। साथ ही लेखपालों को लैपटाप व स्मार्ट फोन दिलाने समेत आठ सूत्री मांग की है। लेखपालों ने सरकार को चेताया कि मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो लेखपाल संघ के आह्वान पर कलमबंद कार्य बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर आलोक पटेल, गुलाब प्रसाद, रामविलास, बासुदेव यादव, अनिल पांडेय, विरेंद्र मोहन कौशल, अभिषेक शुक्ला, मानवेन्द्र प्रकाश, दीप राज पंकज, अनिल कुमार मौजूद रहे।