फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   न्यू ईयर सेलिबेशन को पर्यटन केंद्रों पर उमड़ेगी भीड़

न्यू ईयर सेलिबेशन को पर्यटन केंद्रों पर उमड़ेगी भीड़

Mon, 01 Jan 2018 01:17 AM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
न्यू ईयर सेलिबेशन को पर्यटन केंद्रों पर उमड़ेगी भीड़
झरना

विज्ञापन
शिकारगंज। काशी वन्य जीव प्रभाग के वन क्षेत्रों में मौजूद पर्यटन केंद्रों पर नये साल पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। वहीं पर्यटन केंद्रों पर न्यू ईयर के लिए कोई खास तैयारी नहीं दिखाई दे रही है। स्वच्छता अभियान पर प्रकाश डालें तो पर्यटन केंद्रों पर प्लास्टिक कचरे भरी फैले हुए हैं।।

काशी वन्य जीव प्रभाग में राजदरी, देवदरी, औरवाटाड़ (बड़ीदरी), कोईलरवा हनुमान मंदिर, लतीफशाह, मूसाखांड़, जागेश्वरनाथ धाम जैसे पर्यटन केंद्र अवस्थित हैं। वाराणसी, विंध्याचल मंडल अतिरिक्त बिहार के कैमूर जिले के सर्वाधिक सैलानी न्यू ईयर सेलिबेशन के लिए इन्हीं पर्यटन केंद्रों का रूख करते हैं। चंद्रप्रभा वन्य जीव बिहार में स्थित होने के कारण राजदरी तथा देवदरी पर्यटन केंद्रों के आस-पास वन्य जीवों का भी बसेरा है। इसलिए इन पर्यटन केंद्रों पर प्रवेश के लिए भारी-भरकम शुल्क देना पड़ता है। इसके बावजूद भी पर्यटकों की पहली पसंद ये पर्यटन केंद्र ही हैं। प्रवेश शुल्क देने वाले अक्षम पर्यटक औरवाटाड़, कोईलरवा हनुमान जी, लतीफशाह तथा मूसाखांड़ की ओर रूख करते हैं। पर्यटन केंद्रों पर वर्ष भर सैलानियों के आगमन से पर्यटन केंद्रों पर प्लास्टिक के कचरे बिखरे दिखाई दे रहे हैं। केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत मिशन योजना का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा हैै। पर्यटक केंद्रों की साफ-सफाई का न तो कोई ठोस इंतजाम है और न ही नए वर्ष को लेकर कोई खास इंतजाम किया गया है। डीएफओ गोपाल ओझा कहते हैं कि वन्य जीव प्रभाग में प्राकृतिक पर्यटन केंद्र हैं। यहां कुछ बंदिशें हैं जिनका पालन पर्यटकों को करना होता है।
विज्ञापन

1. वन्य जीव विहार में राजदरी-देवदरी पर्यटन केन्द्र स्थित हैं।
2. वन्य जीव विहार में आग जलाना, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के जरिए शोर मचाना वर्जित हैं।
3. विहार में प्लास्टिक का कचरा फेंकना भी मना है।
4. विहार में लाइसेंसी असलहा भी लेकर जाना वर्जित है।5. भोजन बनाना भी प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed