फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   प्रधानपति और भासपा नेता ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ

प्रधानपति और भासपा नेता ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ

Fri, 08 Dec 2017 01:05 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
प्रधानपति और भासपा नेता ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ

विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के करौती गांव में अगलगी की घटना में सब कुछ गवां चूके ग्रामीणों के बीच भासपा नेता मृत्युंजय सिंह और प्रधानपति नंदकुमार राय ने गुरुवार को खाद्य सामग्री व कंबल वितरित किया। लेकिन अबतक सरकारी मदद न मिलने से उनमें नाराजगी रही। हालांकि अबतक क्षेत्रीय विधायक के अबतक नहीं पहुंचने व मदद के लिए आगे न आने का मामला चर्चा में रहा।
करौती गांव में बीते रविवार को अज्ञात कारणों से लगी आग से पांच परिवारों की 10 रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गई थीं ।जिससे 5 परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए थे । घटना की जानकारी मिलने पर सोमवार और मंगलवार को दो दिन लगातार अंकुर समाज वेलफेयर सोसाइटी के सचिव अजय सिंह करौती गांव पहुंचे थे और अग्नि पीड़ित परिवार को चावल , आटा , आलू , तेल , मसाला के साथ कम्बल वितरित किया था और अग्निकांड में अपना सब कुछ गंवा चुके हनुमान चौधरी की पुत्री की शादी में हरसम्भव मदद का भी आश्वासन दिया था । गुरुवार को गांव के प्रधानपति नंदकुमार राय ने पहुंचकर पीड़ित परिवार में 40-40 किलो चावल और कंबल वितरित किया। वहीं दोपहर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला महासचिव मृत्युंजय सिंह दीपू के नेतृत्व में पहुंचे छह प्रधानों और समाजसेवियों ने भी पीड़ितों में 40-40 किलो अनाज, साड़ी, साबुन, तेल, कंडाल, सिलाई मशीन, बक्शा, आलू आदि बांटा। पीड़ितों और ग्रामीणों ने इस सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान धर्मेंद्र उपाध्याय ,गिरीश सिंह , मनीष सिंह ,पिंटू सिंह ,प्रमोद कुमार ,धीरेन्द्र सिंह , छोटेलाल यादव ,विनय सिंह ,सिक्कू ,चंदन ,शान्तनु ,उमेश ,सुधीर , सुदर्शन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन

रामगढ़ के भाजपा विधायक ने पीड़ितो का जाना हाल
कंदवा(ब्यूरो)। क्षेत्र में अगलगी की इतनी बड़ी घटना के बाद बिहार स्थित रामगढ़ से भाजपा विधायक अशोक सिंह भी मौके पर पहुंचे पीड़ितों को ढ़ाढस बधाने के बाद वहां से चल दिए। जबकि जनपद में तीन विधायक है। लेकिन एक भी विधायक पीड़ितों का हाल लेने तक के लिए नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed