फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   टीईटी परीक्षा के दिन हर केंद्र पर तैनात होगें मजिस्ट्रेट

टीईटी परीक्षा के दिन हर केंद्र पर तैनात होगें मजिस्ट्रेट

Sat, 14 Oct 2017 12:59 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
टीईटी परीक्षा के दिन हर केंद्र पर तैनात होगें मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
चंदौली। 15 को होने वाले शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की परीक्षा को सम्पन्न कराने की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी ने शुक्रवार को अधिकारियों व केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक किया। इसमें उन्होंने नोडल प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा कि केंद्रो पर टीईटी का पर्चा मजिस्ट्रेट की देखरेख व कैमरे के सामने खोला जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं है।
जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर नौ सेंटर बनाए गये हैं। जहां पर टीईटी की परीक्षा रविवार को होनी है। इसके तैयारी को लेकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि सेंटरों पर पर्याप्त पुलिस बल लगाएं। इसके साथ ही हर सेंटर के लिए एक मजिस्ट्रेट तैनात करें। परीक्षा कक्ष में ड्युटी करने वाले कक्ष निरीक्षकों के पास आईकार्ड विभाग से परीक्षा कराने के लिए होना आवश्यक है। परीक्षा शुरू होने के दस मिनट बाद गेट बंद कर दिया जाएगा। कहा कि नकल विहीन परीक्षा के लिए हर संभव कार्य होना चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में डीआईओए रविंद्र सिंह ने बताया कि नौ केंद्र बनाये गये है। जिसमें आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज चकिया (अ), आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज चकिया(ब) , महेन्द्र टेक्निकल इंटर कॉलेज चन्दौली (अ), महेन्द्र टेक्निकल इंटर कालेज चन्दौली (ब), जिला पंचायत बालिका इंटर कालेल चन्दौली, नगर पालिका इंटर कालेज मुगलसराय (अ), नगर पालिका इंटर कालेज मुगलसराय (ब), लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कॉलेज मुगलसराय, नेशनल इंटर कॉलेल सैयदराजा (अ) सेन्टर नामित किया गया है। प्रथम पाली 10.00 से 12:30 बजे तक प्राथमिक स्तर, द्वितीय पाली 2.30 से 5.00 बजे तक उच्च प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। प्रथम पाली में 3038 व द्वितीय पाली में 5062 परीक्षार्थी शामिल है। परीक्षा केन्द्र के आस-पास 100 मीटर के परिधि में जन समूह का होना प्रतिबंधित है। परीक्षा दिवस के दिन परीक्षा केन्द्र के आस-पास 200 मीटर की परिधि में फोटो स्टेट आदि की दूकान नहीं खुलेगी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक विजय शंकर दुबे, परियोजना निदेशक ऋषिमुनि उपाध्याय, जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सहित सभी केन्द्र प्रधानाध्यापक मौजूद थें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed