{"_id":"59cd46234f1c1bd9538b4e9e","slug":"111506625059-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम और अधिवक्ताओं के बीच चल रहा विवाद हुआ समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम और अधिवक्ताओं के बीच चल रहा विवाद हुआ समाप्त
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नियामताबाद । अधिवक्ताओं की जिच के चलते मुगलसराय तहसील में लगभग एक पखवारे से एसडीएम से चल रहे विवाद गुरुवार को आपसी बातचीत के बाद शांत हो गया। अधिवक्ता एसडीएम पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगा रहे थे। एसडीएम मुगलसराय सत्येन्द्र सिंह से मुगलसराय तहसील के अधिवक्ताओं के साथ इसके पूर्व भी कई बार विवाद हो चुका है।
मुगलसराय तहसील की स्थापना के बाद से ही पहले एसडीएम सत्येन्द्र सिंह से कई बार विभिन्न मामलों पर मतभेद होता रहा है। अधिवक्ता और एसडीएम के बीच हुए विवाद में पहले भी कई बार अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहने व आंदोलनों किया है। उस दौरान भी बातचीत के जरिए मामला सुलझा लिया गया था । इस बार अधिवक्ता एसडीएम पर भ्रष्टाचार एवं अधिवक्ताओं से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए लगभग एक पखवारे से विरोध कर रहे थे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एसडीएम के तबादले की मांग की और जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री तक पत्राचार कर दिया। यहां तक कि एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार भी किया। गुरुवार को तहसील सभागार में एसडीएम सत्येन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारियों एवं मुगलसराय बार एसोसिएशन पदाधिकारियों के बीच वार्ता के बाद बनी आपसी सहमति के बाद तहसील का विवाद शांत हो गया। इस मौके पर एसडीएम सत्येंद्र सिंह, तहसीलदार हीरालाल, नायब तहसीलदार अनिता, नीलम तिवारी, मुगलसराय बार एसोसिएशन अध्यक्ष स्वामीनाथ पाठक, मनोज गुप्ता, सुधीर सिंह, जयप्रकाश यादव, इमरान, कन्हैया आदि मौजूद रहे। इस संबंध में एसडीएम सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि अधिवक्ताओं से हुई बातचीत के बाद अब सब कुछ सामान्य हो गया है।