{"_id":"599490fb4f1c1be1188b4644","slug":"111502908667-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेमस कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेमस कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम का पुतला
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहाबगंज (सोनभद्र)। गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कालेज में बच्चों की हुई मौत के विरोध में सोमवार को अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के कार्यकर्ता जुलूस निकाल स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचे। यहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया और मुख्यमंत्री के इस्तिफे की मांग की। इस दौरान एक सभा का भी आयोजन किया गया।
सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों, मरीजों के प्रति संवेदनशील नहीं है। हृदय विदारक घटना के बाद मंत्री बेतुका बयान दे रहे हैं। गोरखपुर जनपद सीएम का संसदीय क्षेत्र होने के बाद भी इस तरह की घटना हुई। कहा कि सरकार में अपराधि बेकाबू हो गए हैं और महिलाओं की सुरक्षा का दावा खोखला हो गया है। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों की हुई मौत से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा पर भी सवाल उठने लगा है। पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा का बुरा हाल है। सबका साथ सबका विकास की बात करने वाली सरकार वर्ग विशेष को लाभ पहुंचा रही है। जबकि पांच महीने के कार्यकाल में सरकार सिर्फ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी ही मना रही है। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर पूरे कस्बे का भ्रमण किया और ब्लाक मुख्यालय के सामने सीएम का पुतला फूंका। इस दौरान अनिल पासवान, मल्लू खां, रामकिशुन पाल, मालती, लालती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन