{"_id":"597ce3c44f1c1bfe1d8b4870","slug":"111501356996-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस भरी गर्मी मे विद्युत कटौती से बिलबिला उठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस भरी गर्मी मे विद्युत कटौती से बिलबिला उठे लोग
Updated Sun, 30 Jul 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। साहूपुरी स्थित 33/11 केवी ब्रेकर के ओवरहालिंग को चलते शनिवार को दोपहर दो से शाम छह बजे तक उमस भरी गर्मी में मुगलसराय व उसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत कटौती से जनता बिलबिला उठी। शाम को विद्युत सप्लाई शुरू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
प्रदेश सरकार द्वारा शहरी क्षेत्रों को चौबीस घंटे विद्युत आपूर्ति की घोषण की थी। लेकिन स्थिति यह हैं कि हर रोज सिर्फ 18 घंटे की विद्युत आपूर्ति की जा रही। शेष घंटे किसी न किसी कारण विद्युत सप्लाई बंद रहती है। अधिकारियों की कहना की उनके यहां अभी किसी भी प्रकार का रोस्टरिंग नहीं है अर्थात उनके खाते में चौबीस घंटे आपूर्ति दर्ज की जा रही है। शनिवार को साहूपुरी स्थित 33/11 केबी ब्रेकर की ओवर हालिंग के नाम पर एसडीओ सुधीर श्रीवास्तव ने विद्युत कटौती की घोषणा की थी। चार घंटे तक की विद्युत कटौती में लोगों के घरों रखे इनवर्टरों ने जवाब दे दिया। गर्मी से हर कोई बेहाल नजर आया। अमित चौरसिया, उत्तम जायसवाल, अशोक केशरी, आशुतोष गुप्ता, रोहित सिंह ने बताया की विद्युत विभाग द्वारा भरपूर चेकिंग की जाती है साथ विद्युत बिलों की वसूली भी होती है लेकिन रिपेयरिंग के नाम आए दिन कटौती की जाती है। आरोप लगाया कि अगर तार टूटने या फिर अन्य समस्याओं के बाबत जेई या फिर विद्युतकर्मियों से शिकायत करने जाए तो सीधे मुंह कोई भी बात करने को तैयार नहीं होता है। कहा कि दुर्व्यवहार की स्थिति यह है कि यदि उनके मन के खिलाफ कोई बात की जाए तो विद्युतकर्मी झगड़ा करने से बाज नहीं आते हैं।
विज्ञापन