{"_id":"59779dcb4f1c1b771e8b457b","slug":"111501011403-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के कारण महिला का मकान ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के कारण महिला का मकान ध्वस्त
Updated Wed, 26 Jul 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
मकान गिरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलिया। थाना क्षेत्र के खरौझा ग्राम निवासी विधवा शांति देवी का मकान सोमवार की रात तेज बारिश के कारण भरभराकर गिर गया । इससे उसमें रखा गृहस्थी सारा सामान और खाद्यान्न नष्ट हो गया। पीड़ित के सामने अपने परिवार के भरण-पोषण की समस्या खड़ी हो गई।
खरौझा गांव निवासी शांति देवी मजदूरी करके अपना पेट भरती है। सोमवार की रात तेज बारिश होने के कारण कच्चा मकान धराशाई हो गया। संयोग रहा की शांति बगल के मड़ई में सो रही थी। मकान ढहने से कमरे में रखी चारपाई विस्तर खाद्य सामग्री सब नष्ट हो गया। मंगलवार की सुबह मौके पर पहुंची ग्राम प्रधान अमृता श्रीवास्तव ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पीड़ित विधवा महिला को सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।