फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सफल बनाना सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दायित्व-डीएम

सफल बनाना सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दायित्व-डीएम

Sun, 23 Jul 2017 12:50 AM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
सफल बनाना सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दायित्व-डीएम

विज्ञापन
चंदौली। मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय पर शनिवार को जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए आयोजित होने वाले विशेष अभियान के एजेंडे पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी हेमंत कुमार की ने अभियान को सफल बनाने पर बल दिया और कहा कि इसको सफल बनाना सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दायित्व है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रविवार को चलाए जा रहे विशेष अभियान के दिन सभी विद्यालय खुले रहें।
इस अवसर पर डीएम ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान हर हाल में शत-प्रतिशत सफल होना चाहिए। जिस अधिकारी को जितना लक्ष्य निर्धारित किया गया है वह हाल में पूरा भी होना चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार की बहाने बाजी नहीं चलेगी। इस दौरान अनुपस्थित पाए जाने वाले बीएलओ के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को पूरी ईमानदारी से करने की हिदायत दी। कहा कि अगर सूची पुनरीक्षण के कार्य में बीएलओ की ओर से किसी प्रकार के गड़बड़ी की शिकायत पाई गई तो कार्रवाई तय है। विशेष अभियान के दौरान रविवार को विद्यालय खुले रहेंगे। बीएसए व जिला विद्यालय निरीक्षक विद्यालयों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। ताकि पुनरीक्षण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आने पाए। उन्होंने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन कराकर छात्र-छात्राओं को जागरूक करने पर बल दिया। इस अवसर पर एडीएम बच्चालाल, सदर उपजिलाधिकारी दीप्तिदेव यादव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रामजतन राम, जिला विद्यालय निरीक्षक डा. पारसनाथ, बीएसए संतोष कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

चंदौली। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. पारस नाथ ने जनपद के सभी शासकीस व अशाकीय मान्यता प्राप्त विद्वालयों के प्रधानाचार्यो निर्देश जारी किया है कि 24 जूलाई तक सभी हाई स्कूल व इंटरब कीत परीक्षाओं के केंद्रों की सूची वेबसाइट पर लोड करें। साथ ही इसकी सूची को कार्यालय को भी उपलब्ध कराए अगर ऐसा नहीं करते है तो इसकी सारी जिम्मेदारी स्वयं की होगी और जो विद्यालय उपलब्ध नहीं काएगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed