{"_id":"594ad37b4f1c1b290c8b4636","slug":"111498076027-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध का सैंपल लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध का सैंपल लिया
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सुशील सिंह के नेतृत्व में टीम ने बुधवार को रविनगर स्थित छापेमारी कर तीन दुकानों से दूध के सैंपल लिए। टीम की इस कार्यवाही से नगर स्थित दूध, दही व पनीर बेचने वाले अन्य दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
मुगलसराय में दूध, दही व पनीर की गुणवत्ता संबंधित शिकायतें आए दिन मिल रही हैं। शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सुशील सिंह ने टीम संग रविनगर में तीन दुकानों पर छापेमारी की। जिसमें उन्होंने अरविंद दूध भंडार, यादव जी दूध भंडार एवं विजय कुमार यादव की दुकान से दूध के सैंपल लिए और उसे आवश्यक पैकिंग के बाद जांच के लिए लैब में भेज दिया। कहा कि दूध के सैंपल से प्रोटीन, वसा एवं अन्य तत्वों की जांच की जाएगी। यदि कुछ भी मानकों के विपरीत पाया गया तो उसे दूध विक्रेता के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी।