{"_id":"64ada5958db3d53a970aa5d4","slug":"11-trains-canceled-due-to-sinking-of-tracks-chandauli-news-c-20-1-288622-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पटरियां डूबने के चलते 11 ट्रेनें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पटरियां डूबने के चलते 11 ट्रेनें निरस्त
विज्ञापन
उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में बारिश के चलते रेल पटरियों पर पानी भर गया है। इसके चलते मंगलवार को भी 11 ट्रेनों का परिचालन निरस्त कर दिया गया। पांच ट्रेनों को दूसरे स्टेशनों से चलाया गया। पंजाब मेल और जयनगर अमृतसर एक्सप्रेस को बीच रास्ते में रोका गया। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पटरियों पर पानी भरने के कारण अमृतसर से खुलने वाली अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस, पटना से खुलने वाली पटना-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस मंगलवार को नहीं चली। अमृतसर से खुलने वाली अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस, हावड़ा से खुलने वाली हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरी एक्सप्रेस, जम्मूतवी से खुलने वाली जम्मूतवी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस, अमृतसर से खुलने वाली अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस नहीं चली। 12 जुलाई को जम्मूतवी से खुलने वाली जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस, सहरसा से खुलने वाली सहरसा-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस नहीं खुलेगी। 12 और 13 जुलाई को जयनगर से खुलने वाली जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस, बनमनखी से खुलने वाली गाड़ी बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, 13 जुलाई को जम्मूतवी से खुलने वाली जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस नहीं चलेगी।
अंबाला से खुलने वाली अंबाला बरौनी हरिहर एक्सप्रेस बरेली से, फिरोजपुर से खुलने फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलूज एक्सप्रेस लक्सर से चली। इसी तरह 12 को डाउन जम्मूतवी टाटा एक्सप्रेस खुर्जा से चलेगी। मंगवार को कालका से खुलने वाली नेताजी एक्सप्रेस अलीगढ़ जबकि देहरादून से खुलने वाली कुंभ एक्सप्रेस हरिद्वार से चलाई गई। पंजाब मेल मुरादाबाद और जयनगर अमृतसर एक्सप्रेस बरेली के आगे नहीं जाएगी।
अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल अंबाला- पानीपत- गाजियाबाद- मुरादाबाद के रास्ते चलेगी जबकि नई दिल्ली से खुलने वाली दिल्ली-अलीपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद-गाजियाबाद के रास्ते चलाई गई।
विज्ञापन
ट्रेन रोकने पर जम्मूतवी के यात्रियों का हंगामा
ट्रेन के 127 यात्रियों के अस्सी हजार रुपये लौटाए
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-07 और 08
पीडीडीयू नगर। बारिश के कारण पटरियों पर पानी भर जाने के कारण हावड़ा से जम्मूतवी जा रही अप जम्मूतवी एक्सप्रेस को पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर ही रोक दिया गया। इस पर यात्रियों में हंगामा किया। इस दौरान टिकट काउंटर से 127 यात्रियों को लगभग 80 हजार रुपये वापस किए गए।
रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने के कारण सोमवार को उत्तर भारत की ओर जाने वाली 18 ट्रेनों को निरस्त कर किया गया था। हावड़ा से खुल चुकी हावड़ा जम्मूतवी एक्सप्रेस को पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रोक दिया गया। इससे यात्रियों के हंगामा के अंदेशा था। रात डेढ़ बजे जम्मूतवी एक्सप्रेस पीडीडीयू जंक्शनके प्लेटफार्म संख्या आठ पर पहुंचने से पहले से ही उसको रोकने की उद्घोषणा की जाती रही। इसके बावजूद ट्रेन रुकने पर यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
सीएसजी एनके मिश्र के साथ वाणिज्य विभाग की टीम, आरपीएफ और जीआरपी यात्रियों को समझाया कि पटरियां डूबी हुई हैं। इसलिए मजबूरी में ट्रेन आगे नहीं जा रही है। यात्री शांत हुए और टिकट खिड़की पर जाकर टिकट के पैसे वापस लिए। 127 यात्रियों को लगभग अस्सी हजार रुपये लौटाए गए। बहुत से यात्री दूसरी ट्रेनों से आगे रवाना हुए।