फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   11 tourists trapped in waterfall, rescued after 16 hours

Chandauli News: जलप्रपात में फंसे 11 सैलानी, 16 घंटे बाद किया गया रेस्क्यू

Tue, 17 Sep 2024 05:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
11 tourists trapped in waterfall, rescued after 16 hours
मोहनिया। बिहार के कैमूर इलाके में स्थित करकटगढ़ जलप्रपात मेंं पिकनिक मनाने पहुंचे 11 युवक पानी बढ़ने के कारण फंस गए। युवक यूपी की ओर भागकर गए और पेड़ पर चढ़ गए। पुलिस के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने करीब 16 घंटे बाद सोमवार को सुबह उन्हें सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन

रोहतास जिले के कोचस गांव निवासी सरोज कुमार, अजीत कुमार, मोहम्मद फिरोज, अरमान अली, निर्भय पांडेय, पिंटू चौहान, रोहित कुमार, लाल बाबू सिंह, अरविंद कुमार, वसीम शाही एवं सरोज कुमार पिकनिक मनाने करकटगढ़ जलप्रपात गए थे। रविवार को देर शाम पानी की धारा तेज हो गई, जिसमें सभी युवक फंस गए। इसकी सूचना मिलने पर कैमूर जिला प्रशासन ने चैनपुर पुलिस और एसडीआरएफ टीम को भेजा। तेज बारिश होने और यूपी से छोड़े गए पानी के कारण ऊंची लहरें उठ रही थीं। ऐसे में रेस्क्यू करने में मुश्किलें आ रही थीं। रात एक बजे एनडीआरएफ की टीम पहुंची, लेकिन पानी की धारा इतनी तेज थी कि युवकों को निकालना संभव नहीं हो रहा था। कैमूर डीएम सावन कुमार, एसपी ललित मोहन शर्मा, डीएफओ चंचल प्रकाशम भी पहुंच गए। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम रात भर बचाव कार्य में जुटी रही। सोमवार को सुबह युवकों को निकालने में सफलता मिली। इस तरह करीब 16 घंटे युवक फंसे रहे।
विज्ञापन

कोट-

करकटगढ़ जलप्रपात अचानक पानी बढ़ने से 11 सैलानी फंस गए थे। पानी का बहाव तेज होने के कारण रात में बचाव कार्य संभव नहीं हो सका। सुबह एसडीआरएफ और एनडीआरएफ ने सभी को सुरक्षित निकाल लिया। - विजय कुमार, एसडीएम, भभुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed