{"_id":"68a234d599255cd7ab0cd15f","slug":"11-kg-silver-jewellery-recovered-from-the-station-one-arrested-chandauli-news-c-189-1-svns1010-135181-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: स्टेशन से 11 किलो चांदी के जेवर बरामद, एक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: स्टेशन से 11 किलो चांदी के जेवर बरामद, एक को पकड़ा
विज्ञापन
अलीनगर पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्करी का आरोपी। संवाद
पीडीडीयू नगर(चंदौली)। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने शनिवार की शाम पीडीडीयू जंक्शन से बिना कागजात के ले जाए जा रहे 11 किलो चांदी के जेवर के साथ एक व्यक्ति को पकड़ लिया। जिसकी कीमत 6.44 लाख रुपए बताई गई है। जांच के दौरान पकड़े गए व्यक्ति के पास से 35 हजार नकद भी बरामद हुए। पकड़ा गया व्यक्ति बिहार के गया का रहने वाला है और जेवर वाराणसी से बिहार ले जा रहा था। आरपीएफ की सूचना पर पहुंचे आयकर विभाग वाराणसी की टीम चांदी और तस्करी के आरोपी को साथ ले गई। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग की टीम करेगी।
आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत और जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम आरपीएफ, सीआईबी, जीआरपी और आरपीएफ की स्पेशल टीम संयुक्त रूप से जांच कर रही थी। इसी बीच शाम पांच बजे एक व्यक्ति फुटओवर ब्रिज पर काले रंग के पिट्ठू बैग के साथ दिखा। शक होने पर उसे रोक कर बैग की तलाशी ली गई तो उसमें सफेद धातु के पायल मिले। उसे आरपीएफ पोस्ट पर लाया गया। यहां पूछताछ करने पर उसने अपना नाम दीपक कुमार निवासी जनकपुर, मानपुर, सालधा लॉज, एल्यूमिनियम फैक्ट्री, थाना मुफ़सिल गया बिहार बताया। बैग खोलकर जांच करने पर उसमें कागज से लपेटे हुए चार बड़े पैकेट और दो छोटे पैकेट मिले। जिसमें चांदी के पायल आदि थे। इसके कागजात मांगने पर वह नहीं दिखा सका। इस पर आयकर विभाग वाराणसी को सूचित किया गया। सूचना पाकर आयकर विभाग वाराणसी से सहायक आयकर निदेशक उत्सव पांडेय, आयकर अधिकारी वाराणसी राजेश कुमार, मूल्यांकन कर्ता गिरधर गोपाल आदि पहुंचे। जांच करने पर सभी आभूषण चांदी के मिले और कुल वजन 11.013 किलो मिला। बाजार में इसकी कीमत 6.44 लाख 260 रुपये बताई गई। जेब की तलाशी लेने पर दीपक के पास 500 रुपये के 70 नोट (35 हजार रुपये) भी बरामद हुए। रुपये, चांदी के आभूषण और आरोपी दीपक कुमार को आयकर विभाग की टीम अपने साथ ले गई। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग की टीम करेगी।
एक पखवाड़ा में तीसरी बार मिली गहनों की खेप
पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू जंक्शन पर एक पखवाड़े के भीतर तीसरी बार चांदी के गहनों की खेप बरामद हुई है। इस तरह 38 किलो चांदी के जेवरात बरामद हुए। वहीं तस्करी के आरोप में पांच लोगों का पकड़ कर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम आयकर विभाग के हवाले कर चुकी है। बरामद चांदी की कीमत 21.87 लाख 639 रुपये है। यदि पांच वर्षों की बात करें तो पीडीडीयू जंक्शन से 11 करोड़ से अधिक नकदी और 80 किलो से अधिक सोना बरामद हो चुका है।
विज्ञापन
हावड़ा दिल्ली रूट पर ट्रेनों से सोना, चांदी, नकदी, नशीले पदार्थों के साथ कछुओं की तस्करी की जा रही है। टैक्स बचाने के लिए वाराणसी के सराफा व्यवसायी बिहार बंगाल से सोना और चांदी मंगवाते हैं और यहां गहने तैयार कर बिना कागजात के वापस दुकानों पर भेज देते हैं। । यह पूरा सिर्फ विश्वास के आधार पर होता है। सोने चांदी के गहने ले जाने वाले भी कमिशन पर काम करते हैं। इससे व्यापारियों का लाखों रुपये का टैक्स बच जाता है।
इसके पहले 13 अगस्त को आरपीएफ जीआरपी की संयुक्त टीम ने दो लोगों को 8.5 किलो चांदी के गहनों के साथ पकड़ा था। बरामद चांदी के जेवरात की कीमत 4.47 लाख 817 रुपये थी। छह अगस्त की रात आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने पीडीडीयू जंक्शन से 18.89 किलो चांदी के जेवरात बरामद किए थे। इस दौरान गहने ले जाने वाले दो को पकड़ा था। आभूषण की खेप वाराणसी से बिहार के बक्सर ले जाया जा रहा था। बरामद जेवरात का मूल्य 10,95 लाख 562 रूपये बताया गया। यदि पिछले पांच वर्षो की बात करें तो 80 किलो सोना और एक क्विंटल से ज्यादा चांदी और 11 करोड़ से अधिक नकदी बरामद हो चुकी है। यहां 41.48 लाख की विदेशी मुद्रा भी मिल चुकी है। इस सबंध में आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत और जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया की पीडीडीयू जंक्शन पर लगातार सतर्कता बरती जा रही है।