{"_id":"5c9a77f6bdec2213f52b7f26","slug":"101553627126-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलमपुर में सोलर पंप लगाने की हुई शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलमपुर में सोलर पंप लगाने की हुई शुरूआत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। क्षेत्र के एक दर्जन गावों के किसानों को खाद, बीज, कीटनाशक दवा आदि उपलब्ध कराने वाले साधन सहकारी समिति धुसखास पर पेयजल की समस्या को देखते हुए शासन स्तर पर लगभग तीन लाख रुपए की लागत से सोलर पंप स्वीकृत किया गया था। मंगलवार को इसके स्थापित किए जाने की शुरूआत हुई।
आलमपुर ग्राम प्रधान श्याम नारायण यादव ,पूर्व प्रधान कोरी सूबेदार सिंह व सभापति बलवंत मौर्या ने नारियल फोड़कर इसका शुभारंभ किया। इसके लग जाने से किसानों को पानी के लिए इधर उधर भटकने की जरूरत नहीं रहेगी। सभापति बलवंत मौर्य ने कहा कि क्षेत्र के कोरी, धूसखास, बसरतिया, बसनी ,आलमपुर, नसीरपुर पट्टन ,चंदौली खुर्द सहित एक दर्जन गांव के किसानों को खाद ,बीज ,कीटनाशक दवा सहित अन्य खेती के सामग्री के लिए आना पड़ता है। पेयजल की व्यवस्था न होने से किसानों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा था। कहा कि जल्द ही बोरिंग कर पानी टंकी ,सोलर पैनल,टोटी के साथी पशुओ को पानी पीने के लिए खुला पानी टंकी का भी निर्माण कराया जाएगा। ब्यूरो
पड़ाव। क्षेत्र में ला माउंटेन मार्डन स्कूल सूजाबाद में मंगलवार को प्रशस्तीपत्र और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। अच्छे प्रदर्शन करने वाले छात्र मेडल पाकर चहक उठे।
विज्ञापन
स्कूलों में परीक्षाओं के बाद रिजल्ट वितरण की शुरूआत हो चुकी है। इसकी क्रम में ला माउंटेन माडल स्कूल में आयोजित समारोह में शिक्षा, खेल कूद, सौ प्रतिशत क्लास में उपस्थिति आदि पर छात्रों को पुरस्कृत किया गया। स्कूल में सौ प्रतिशत उपस्थिति पर पांचवीं के छात्र अक्षत मौर्य को शिल्ड दिया गया। मैनेजर राजेश सिंह ने छात्रों को शील्ड और रिजल्ट वितरित किए। राजेश सिंह ने बताया कि स्कूल का रिजल्ट सौ प्रतिशत रहा। प्रिंसिपल दीपिका सिंह ने छात्रों को बधाई दी। इस अवसर पर श्वेता श्रीवास्तव, शिप्रा सोराज, श्रीदेव सिंह, सुभाष मौर्य, अमित कुमार, निर्मल तिवारी, प्रेम, किशन यादव रहे। ब्यूरो