फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   उदासीन ग्राम प्रधानों को बीडीओ ने जारी की नोटिस

उदासीन ग्राम प्रधानों को बीडीओ ने जारी की नोटिस

Tue, 26 Mar 2019 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
उदासीन ग्राम प्रधानों को बीडीओ ने जारी की नोटिस

विज्ञापन
सकलडीहा।मतदान स्थलों पर सुविधाएं उपलब्ध कराने में लापरवाही बरतने के आरोप पर विकासखंड के आधा दर्जन ग्राम प्रधानों को बीडीओ गुलाबचंद ने सोमवार को नोटिस जारी की है। उन्होंने निरीक्षण के बाद कार्रवाई कर जिलाधिकारी को इसकी सूचना दे दी है। बीडीओ की इस कार्रवाई से ग्राम प्रधानों में हड़कंप मचा हुआ है।

बीडीओ ने बताया कि इन ग्राम प्रधानों ने मतदान बूथों पर पेयजल, बिजली, छाया और रैंप की व्यवस्था नही कराई है। लोकसभा चुनाव के दौरान हर मतदान केंद्र पर भवन का मरम्मत व रंग-रोगन कराने के साथ ही पेयजल, बिजली, छाया और मतदाताओं के लिए रैंप की व्यवस्था कराने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा निर्देश जारी किया गया है। इसके अनुपालन में जिला निर्वाचन विभाग लगा है। बताया कि निरीक्षण में खोर, नोनार, बिसुंधरी, नरायनपुर, कोड़रियां, फेसुड़ा सहित अन्य गांवों के मतदान केँद्रों पर पेयजल के लिए लगे हैंडपंप खराब मिले हैं। वहीं कुछ बूथों पर बिजली, छाया और रैंप की व्यवस्था नहीं है। इन गांवों के ग्राम प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए नोटिस जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed