{"_id":"5c27c880bdec22570156b1d6","slug":"101546111104-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला ताइक्वांडो में 23 खिलाड़ियों को मिला ब्लैक बेल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला ताइक्वांडो में 23 खिलाड़ियों को मिला ब्लैक बेल्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिला ताइक्वांडो के अंतर्गत नगर के इंटर कालेज मोदीनगर में चल रहे दो दिवसीय जिला स्तरीय ताइक्वांडो के दूसरे दिन शनिवार को विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान 23 खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट मिला। मुख्य अतिथि कालेज के प्रबंधक ओमप्रकाश जायसवाल ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता के सब जुनियर बालक वर्ग में 18 किलो भार वर्ग में निशांत शर्मा गोल्ड, विकास सिल्वर पुरस्कार हासिल किए। 21 किलो में उज्ज्वल कुमार, आदित्य कुमार, 23 किलो में उमंग कुमार, 25 किलो में कुनाल गोस्वामी, 27 किलो में आयुष, 29 किलो में उत्तम कुमार, 32 किलो में रोहित कुमार ने गोल्ड जीता। इसी तरह जूनियर बालक वर्ग के 45 किलो में अविनाश यादव, 51 किलो में सुरज कुमार, 55 किलो में सुधांशु कुमार, 63 किलो में सौरभ, 68 किलो में अभिषेक पांडेय, 78 किलो में अमन कुमार ने गोल्ड हासिल किया। सीनियर बालक वर्ग के 54 किलो में अजीत, 58 किलो में आशुतोष राय, 62 किलो में दिलीप कुमार, 74 किलो में देवेन्द्र प्रताप ने गोल्ड हासिल किया। मुख्य अतिथि कालेज के प्रबंधक ओमप्रकाश जायसवाल ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। निर्णायक नरायन, अनिल मौर्य, राहुल केशरी, अरुण कुमार, शुभम कुमार रहे। इस मौके पर डॉ. मृत्युंजय, ज्योति भूषण, संतोष पांडेय, राजेश सिंह, अमित मिश्र, हेमंत गुप्ता, अवधेश, संतोष भारती, आजाद हुसैन, संजू यादव उपस्थित रहे।