{"_id":"5c267382bdec2256b5425dba","slug":"101546023810-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपात्रों से वसूली की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपात्रों से वसूली की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। चकिया विकास खंड के पचफेड़िया गांव के लोगों ने शुक्रवार को डीएम से मिलकर उन्हें पत्रक सौंपा। आरोप लगाया कि चकिया बीडीओ द्वारा गांव के छह अपात्र लोगों से आवास का पैसा वसूलने में लापरवाही की जा रही है। जबकि सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव ने अपात्रों से आवास का पैसा वसूलने के लिए चकिया बीडीओ को तीन बार पत्र भेज चुके हैं। लेकिन अभी तक बीडीओ की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2016-17 में लोहिया आवास योजना के तहत गांव के 25 लोगों को आवास आवंटित हुआ था। जिसमें गांव के छह लोगों के पास आवास, सरकारी नौकरी और अचल संपत्ति होने के बाद भी आवास दिया गया था। आवास बनने के बाद जांच के बाद छह लोगों से सरकारी धन के रिकवरी के लिए आदेश भी जारी हुआ। लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद सडीओ डा. एके श्रीवास्तव ने 22 सितंबर, 11 नवंबर को चकिया बीडीओ को पत्र भेजकर अपात्रों से रिकवरी करने का आदेश दिया। लेकिन बीडीओ द्वारा अपात्रों से सरकारी धन की वसूली करने में कोई रुचि नहीं ली गई। इसपर डीएम ने परियोजना निदेशक सुशील कुमार को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर अपात्रों से सरकारी धन की वसूली करें और ऐसा नहीं होने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएं। इस दौरान भोलानाथ, चंद्रिका, जमुना, रामआसरे, महेंद्र सिंह, दिनेश, महदेई, संजू आदि उपस्थित रहे।