फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   किसानों के बेटों को विरासत में मिली है कुश्ती की कला

किसानों के बेटों को विरासत में मिली है कुश्ती की कला

Wed, 07 Nov 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
किसानों के बेटों को विरासत में मिली है कुश्ती की कला

विज्ञापन
चकिया। विकास खंड के गढ़वा उत्तरी गांव में हनुमान जयंती के अवसर पर रघुवंशी परिवार की ओर से परंपरागत रूप से आयोजित कुश्ती दंगल का मंगलवार को भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा भदोही के सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त ने पहलवानों का अखाड़े में हाथ मिलाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कि कुश्ती भारत की मजबूत परंपरा है इसे जारी रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि किसानी तथा पहलवानी एक-दूसरे की पूरक है। उन्होंने कहा कि किसान अपने खेती के साथ ही अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहा है। उन्होंने कहा कि दो पहलवानों के बीच हाथ मिलाना सामाजिक समरसता तथा सहयोग का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय दुगुनी करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कुश्ती भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है, इस परंपरा को जारी रखना चाहिए। इसके पूर्व पहलवान सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त ने सारनाथ के चंदन तथा भीषमपुर के भगत पहलवान के बीच हाथ मिलाकर छह हजार की इनामी कुश्ती का शुभारंभ किया। इस कुश्ती में भगत पहलवान विजयी रहे। इस अवसर पर भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह, राणा प्रताप सिंह, पूर्व विधायक शिवतपस्या पासवान, उमाशंकर सिंह, ओमप्रकाश सिंह मन्ने, अनिल तिवारी, अमित चैधरी, ओमप्रकाश, प्रधान जितेन्द्र सिंह, प्रेमनाथ यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन


किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत
पीडीडीयू नगर। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भदोही सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त भाजपा नेताओं ने मंगलवार को नगर के नई सट्टी में अशोक सोनकर के आढ़त पर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में अनिल सिंह, राणा प्रताप सिंह, संतोष खरवार, विकास सिंह, राहुल जायसवाल, अरविंद यादव (बबलू), विनय जायसवाल, भानु तिवारी, सुनील विश्वकर्मा, महेंद्र पटेल, राजेश जायसवाल, मैनेजर सोनकर, सुधीर पांडेय, देवर्षि मिश्रा, अमित गोस्वामी, विकी तिवारी, नीरज, सौरव सिंह छोटू, संतोष चौहान, गोविंद केसरी, राम प्रसाद चौहान, सौरभ जायसवाल, प्रदीप सिंह, सुनील श्रीवास्तव, पवन सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed