{"_id":"5bae828f867a557fa9003253","slug":"101538163343-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में 41 क्रय केंद्रों पर होंगी धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में 41 क्रय केंद्रों पर होंगी धान की खरीद
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। जनपद में किसानों से धान खरीद के लिए जिला प्रशासन ने क्रय केंद्रों का निर्धारण कर दिया है। इस बार पांच ऐजेंसियां जनपद के सभी नौ ब्लाकों में धान खरीद के लिए 41 क्रय केंद्र खोलेंगी। वहीं किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए आन लाइन पंजीयन कराने का भी निर्देश जारी कर दिया गया है। शुक्रवार को बैठक करके एडीएम बच्चालाल ने सभी एजेंसियों के प्रभारी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। साथ ही उन्होने क्रय केंद्र पर किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई और मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी।
बैठक के दौरान जिला विपणन अधिकारी अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि कुल जनपद में चाए ऐजेंसियों के माध्यम से किसानों की उपज को खरीदा जाएगा। इसमें पीसीएफ 25, विपणन शाखा के नौ, यूपी एग्रो के पांच, कर्मचारी कल्याण निगम के एक, एफसीआई के एक क्रय केंद्र स्विकृत हुए है। वहीं अन्य एजेंसियों से भी क्रय केंद्र खोलने के लिए प्रस्ताव मांगे गए है। बताया कि शासन से 56 कुंतल धान प्रति हेक्टेयर खरीदने का मानक दिया गया है। इसके लिए किसान 15 अक्तूबर तक आनलाईन पंजीयन करा सकते है। बताया कि पुराने समय में कराया गया पंजीयन इस वर्ष मान्य नहीं होंगा। बैठक के दौरान एडीएम बच्चालाल ने कहा कि शासन से किसानों की उपज को खरीदने के लिए निर्देश दिए गए है। इसके लिए संबंधित एजेंसी प्रबंधक क्रय केंद्रों का निधारण करने के साथ ही उसका सत्यापन रिर्पोट समय से पहले कार्यालय में उपलबध करा दे। जिससे अधिकारिक रुप से क्रय केंद्रों का सत्यापन कराया जा सके। कहा कि क्रय केंद्र पर बोरा, कांटा, नमी नापने की मशीन जरुर उपलब्ध हो। वहीं किसानों के लिए केंद्र पर पेयजल की भी सुविधा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी केंद्र प्रभारी की होंगी। चेताया कि किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित ऐजेंसी के जिला और केंद्र प्रभारी पर कड़ी कार्रवाई होंगी और मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। इस दौरान पीसीएफ प्रबंधक शशिकांत भारती, एआर कोआपरेटिव सोमी सिंह, एसडीएम आशीष कुमार, जिला पूति अधिकारी सीमा सिंह उपस्थित थी।