{"_id":"5babd6d8867a55019d617ac8","slug":"101537988312-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर कोटेदार ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर कोटेदार ने किया प्रदर्शन
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। छह सूत्रीय मांगों के समर्थन में कोटेदार संघ के सदस्यों ने बुधवार को स्थानीय वितरण उपकेंद्र पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कोटेदारों ने मांगे पूरी होने तक राशन नहीं उठाने की चेतावनी दी।
आरोप लगाया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत डोर टू डोर डिलेवरी का प्रावधान होने के बावजूद विभागीय उपेक्षा के कारण डोर टू डोर सप्लाई डंप है। कोटेदारों ने 25 हजार रुपया मानदेय के साथ अन्य प्रदेशों की तरह दो सौ रुपया प्रति कुंतल कमीशन देने की मांग की है। अंत में उन्होंने राउतपुर कोटेदार के खिलाफ गलत आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराए जाने की कड़ी निंदा की गई। प्रदर्शन करने वालों में बदरूद्दीन अंसारी, राजनारायण सिंह, राजाजी चौरसिया, प्रेमशंकर मिश्रा, रामाशीष पांडेय, रामअवतार सिंह, मंटू, धमेंद्र सिंह, संजय जायसवाल, अशोक यादव, सुरेश यादव, विमल, गिरधारी जायसवाल, काश्मीर, दिनेश, शंभूनाथ, सुनील यादव, प्रसिद्ध नारायण सिंह, अजीत सिंह,राजेश पासवान, सुरेश सिंह शमिल रहे।
विज्ञापन