फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   कड़ी सुरक्षा के बीच उप चुनाव के लिए हुआ मतदान

कड़ी सुरक्षा के बीच उप चुनाव के लिए हुआ मतदान

Sun, 26 Aug 2018 01:01 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच उप चुनाव के लिए हुआ मतदान
चुनाव

विज्ञापन
सकलडीहा। विकासखंड के रामपुर में प्रधान पद के उपचुनाव के लिए मतदान शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्राथमिक विद्यालय में हुआ। उपचुनाव में चार प्रत्याशी मैदान में थे। सुबह सात से शाम पांच बजे तक कुल 643 मतों में से 451 मत पड़े। शांति पूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया।

ग्राम प्रधान के लिए पिछली बार हुए चुनाव में डिग्गी गांव से अलग होकर रामपुर को ग्राम सभा दर्जा प्राप्त हुआ था। अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र होने के नाते अनुसूचित महिला पद आरक्षित था। जिसपर श्यामदेई ने जीत दर्ज की थी। लेकिन कुछ महीने पूर्व उनकी मौत के बाद से प्रधान पद खाली हो गया था। वहीं इससे गांव का विकास कार्य भी पूरी तरह से बाधित था। प्रधान पर पर उपचुनाव के लिए शनिवार को मतदान को सुबह सात बजे शुरू हुआ। इस दौरान चंपा देवी ,रीता देवी, श्याम प्यारी, आशा देवी ने उपचुनाव में दावेदारी ठोकी थी। मतदान अधिकारी गोपाल शरण के अनुसार ग्यारह बजे तक बीस प्रतिशत, दिन में ढाई बजे तक 62 प्रतिशत व शाम पांच बजे तक 70.13 प्रतिशत मतदान हुआ। पूरे मतदान के दौरान काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। मतदान के बाद से चट्टी चौराहों पर प्रत्याशियों पर मिले मतदान के संभावित आंकड़ों पर चर्चा होती रही। वहीं मतदान को अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशियों ने मतदाताओं को दिनभर रिझाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed