{"_id":"5b805e0d42c792463c050380","slug":"101535139341-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में बिजली कटौती से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में बिजली कटौती से परेशानी
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टांडाकला। बिजली की अंधाधुंध कटौती से इस भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लो वोल्टेज व दिन-रात कटौती से परेशान हो गए हैं। बिजली की आवाजाही से इसका असर खेती-किसानी पर भी पड़ रहा है।
बिजली के लो वोल्टेज के कारण नलकूपों के नहीं चलने से सिंचाई नहीं हो पा रही है। खेतों में धान व सब्जियों की फसल पानी न मिल पाने से सूखने की कगार पर पहुंचने लगी हैं। वहीं दूसरी तरफ बिजली न रहने से लोग रात में चैन से सो भी नही पा रहे हैं। स्थिति को लेकर ग्रामीणों व किसानों में नाराजगी है। मारुफफपुर व चहनियां स्थित विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े दर्जनों गांवों में लो वोल्टेज व दिन-रात हो रही कटौती से बमुश्किल सात से आठ घंटे ही बिजली मिल रही है। जबकि ग्रामीण इलाके में 18 घंटे आपूर्ति की जानी है। इससे किसानों व ग्रामीणों की मुश्किल बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की है।