फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सड़क की रिटर्निंग वॉल ध्वस्त होने से वार्डवासी नाराज

सड़क की रिटर्निंग वॉल ध्वस्त होने से वार्डवासी नाराज

Sun, 24 Jun 2018 01:14 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
सड़क की रिटर्निंग वॉल ध्वस्त होने से वार्डवासी नाराज
वाल

विज्ञापन
चकिया। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार कबीर नगर में साढ़े तीन लाख से अधिक की लागत से बन रही सड़क निर्माण कार्य की खराब गुणवत्ता के चलते एक माह के अंदर ही शनिवार की सुबह ध्वस्त हो गई। रिटर्निंग वॉल के ध्वस्त होने से वार्ड वासियों में नाराजगी है। क्षेत्रीय सभासद संदीप मौर्या ने सड़क के निर्माण कार्य की गुणवत्ता खराब होने का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य की जाँच करने की मांग की है।

नगर पंचायत द्वारा ठेकेदार के माध्यम से चौदहवें वित्त आयोग के धन से वार्ड नंबर कबीर नगर में विचित्र बहादुर के मकान से शम्भू मल्लाह के मकान तक 3.61 लाख रुपये की लागत से रिटर्निंग वॉल बनाकर उसमें मिट्टी भरने और पत्थर सोलिंग का कार्य कराया जा रहा था। निर्माण कार्य की खराब गुणवत्ता के चलते बरसात के पूर्व ही मिट्टी का दबाव न झेलने से लगभग 20 मीटर रिर्टनिंग वॉल शनिवार की सुबह ध्वस्त हो गई। सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण होने के पहले ही ठेकेदार ने सड़क के लोकार्पण का शिलापट्ट भी लगवा दिया गया है। वार्ड के राजेश मौर्या, मुकेश मौर्या, बेचन, निवास, श्लोक, गुलाब ने बताया कि ठेकेदार मानक के विपरीत कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य की शिकायत नगर पंचायत प्रशासन से की गई थी। बावजूद इसके नगर पंचायत प्रशासन ने ठेकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी अशोक मिश्रा का कहना है कि निर्माणाधीन सड़क की जांच कराकर दोषी ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed