{"_id":"5b2bf26f4f1c1b634d8b7d0a","slug":"101529606767-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसों की लय पर साधी अनेक योग मुद्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसों की लय पर साधी अनेक योग मुद्राएं
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिल भर में योग का आयोजन किया गया। इसमें सरकारी एवं विभिन्न संगठनों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हजारों लोगों ने प्रतिभाग किया। शामिल लोगों ने योगाचार्य के निर्देश पर सांसों की लय पर अनेक योग मुद्राएं साधी और स्वस्थ काया के लिए योगासनों को किया। जिला प्रशासन और पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में जिले के 12 स्थानों पर शिविर लगाया गया। इसी तरह स्वदेशी जागरण मंच, इंपावरमेंट सोसाइटी, नीमा, विद्युत कर्षण प्रशिक्षण केंद्र की ओर से आयोजित शिविर में लोगों ने योगाभ्यास किया।
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और पतंजलि योग समिति की ओर से नगर केे रामलक्ष्मी पैलेस में योग शिविर का आयोजन किया गया। यहां राजेश योगी, अखिलेश श्रीवास्तव, डॉ. डीपी सिंह, कृष्णा सिंह, चंद्रेश्वर जायसवाल, कृष्णकांत, इंद्रजीत शर्मा, पुरुषोत्तम, प्रभाकर रहे। इसी तरह इंपावरमेंट सोसाइटी की ओर से नगर के अमोघपुर स्थित श्रीराम वाटिका में निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रशिक्षक आनंद कुमार ने लोगों को योगाभ्यास कराया। इस मौके पर डॉ. एके सिंह, राजेश तिवारी राजू, आनंद कुमार, बसंत जायसवाल, मनोज पाठक, सोनी राय, अलका सिंह, देवेंद्र प्रसाद, अरविंद रस्तोगी, विजय दुबे, सुशील कुमार मौजूद रहे। केंद्रीय विद्यालय मानसनगर में पतंजलि महिला योग समिति के बैनरतले छात्रों और अध्यापकों को योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान सभी ने एक स्वर में योग को जीवनचर्या में शामिल करने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर मंडल प्रभारी सविता, विंध्वासिनी, मधु शर्मा, नीतू वर्मा, पुष्पा रानी, मीनाक्षी, अमिता, विद्यालय के प्राचार्य सोमपाल, शुभम, शिवम, सुशांत, प्रशांत रहे। इसी तरह गया कालोनी स्थित विद्युत कर्षण प्रशिक्षण केंद्र में जेएन तिवारी के नेतृत्व में लोको पायलटों ने योगाभ्यास किया। इस मौके पर उपस्थित मंडलीय अभियंता विद्युत ओपी सिंह ने योग को निरोग रहने का साधन बताया। नेशनल मेडिकल इंटीग्रेटेड एसोसिएशन (नीमा) की ओर से नगर के सुभाष पार्क में योगाभ्यास शिविर और गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें योग गुरु अनिल पांडेय ने योगाभ्यास कराया। इस मौके पर नीमा अध्यक्ष डॉ. एसके यादव,डॉ. आरके शर्मा,डॉ. मृत्युंजय,डॉ. वीके मिश्र, डॉ. एसएन तिवारी, डॉ. शमशाद, डॉ. हाश्मी, डॉ. एसके शर्मा रहे। एनसीसी 91 यूपी बटालियन की ओर से चल रहे दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में गुरुवार को कैडेटों ने योगाभ्यास किया। 1250 लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर योगकी महत्ता को स्वीकारा। मुख्य अतिथि के एसडीएम मुगलसराय मनोज कुमार, तहसीलदार हीरालाल, बीडीओ राजन राय ने योग की महत्ता का बखान किया। इस मौके पर लेफ्टिनेंट रामभुवन, अशोक त्रिपाठी, अंगद तिवारी, कामेश सिंह, विजय यादव, रामदेव सोनकर, सूबेदार मेजर दीपेन्द्र आले, सूबेदार केशर सिंह, नित्यानंद सिंह, संजीव सिंह, हवलदार राकेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह, रामशंकर यादव समेत सभी सैनिक व छात्र-छात्रा सैनिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कर्नल टीएस कैरोन व मेजर अमरेन्द्र सिंह ने किया।
मुगलसराय। रेल प्रशासन और स्वदेशी जागरण मंच की ओर से बाकले खेल मैदान पर योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व मध्य रेलवे मुगलसराय मंडल के सभी आला अधिकारियों ने योगाभ्यास किया। इस मौके पर योग के महत्व को बताया गया। योग गुरु रामनरायन जायसवाल ने योगाभ्यास कराया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि पूर्व मध्य रेल के डीआरएम पंकज सक्सेना ने कहा कि योग करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह लेकर योग के आसन को करना चाहिए। रेल कर्मचारी योग करते हैं तो इससे रेलवे की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहेगी। कहा कि जिस तरह से रेल कर्मचारी शिफ्ट में ड्यूटी करते है उनके लिए योग अति आवश्यक है। शिफ्ट वाइस ड्यूटी करने से अनेक तरह की बीमारियां होती है। अगर कर्मचारी योग को करेंगे तो उनको बीमारियों में लाभ मिलेगा। इस मौके पर स्वदेशी जागरण मंच पूर्वी उत्तर प्रदेश के संयोजक आनंद श्रीवास्तव, शिव जी, सौरभ बरनवाल, प्रभात पांडेय, अशोक, राजनाथ पाल मौजूद रहे। संचालन डीपीओ सीएस आजाद ने किया।
मुगलसराय। अंतराष्ट्रीय योग दिवस की धूम शिक्षण संस्थानों में भी देखने मिली। स्कूलों में गुरुजनों की देख देख में बच्चों ने विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास किया। वहीं योग को जीवन में अपनाने का संकल्प दोहराया।
नगर के रविनगर स्थित मीडिया काम एकेडमी में आयोजित योग शिविर में असलम मिर्जा, शुभम मिश्रा, अश्विनी कुमार, अजित कुमार, नंदिनी, योगेश ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। सुमित जेटली, श्वेती सिंह, श्वेता साहू, संदीप कुमार, ममता सिंह ने बच्चों को योग के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर नेहा, सूरज, आशीष, रीनू, सुभाष, दीपक, दीपिका, निक्की, प्रेमचंद रहे। जेएस पब्लिक स्कूल काशिमपुर पांडेयपुर पचोखर में अमित पांडेय के नेतृत्व में बच्चों ने योगाभ्यास किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन विधू भुषण सिंह, प्रबंधक रजनीश सिंह, प्राचार्य रजनीश राघव, हरदयाल सिहं, सौरभ पांडेय, राहुल राय, अरविंद उपाध्याय उपस्थित रहे। हरिद्वार राय इंटर कॉलेज बभनियावं में समृद्धि वेलफेयर एसोसिएशन,कैवल्य संस्था के सहयोग से योगाभ्यास शिविर लगाया गया। इस मौके पर लखनऊ के योगाचार्य शेष शुक्ल, अजीत कुमार वर्मा, विपुल वैभव ने योगाभ्यास कराया। इस मौके पर डॉ. हरेंद्र कुमार राय, परमानंद सिंह, सांसद प्रतिनिधि रमेश राय ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, स्कूल प्रिंसपल राम प्रताप राय, आलोक सिंह, अनिल मिश्रा, आलोक राय, पिंटू उपाध्याय उपस्थित रहे। पड़ाव संवाददाता के अनुसार सेठ एआर जैपुरिया स्कूल में योग प्रशिक्षिका आयुषि द्विवेदी ने लोगों को योगाभ्यास कराया। प्रशिक्षिका आयुषी द्विवेदी ने योगिक जॉगिग, स्टैंडिग आसन - ताड़ आसन, तीरयक आसन, वृक्ष आसन, त्रिकोण आसन, पाद्स्थ आसन सीटिंग आसन - व्रज आसन, उतानमंडुक आसन, अर्धासन, उष्ट्र आसन प्रणायाम, कपाल भॉति, अनुलोम-विलोम, शीतकारी, भ्रामरी व मेडिटेशन शांति पाठ किया गया। इस मौकेे पर अमित राय, प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना, इस मौके पर चेयरमैन दीपक बजाज, प्रबंध निदेशक मनोज बजाज, श्याम सुंदर बजाज, प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना, प्रियंका मुखर्जी, विपिन पाण्डेय रहे।
04.ग्रामीण क्षेत्रों में योगाभ्यास की रही धूम
अमर उजाला ब्यूरो
सचित्र-
मुगलसराय। योग करके निरोग रहने की ललक ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखी। जगह -जगह कैंप लगाकर लोगों को योगाभ्यास कराया गया और जीवन में इसे अपनाने की सलाह दी गई। स्कूलों, पंचायत भवनों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर शिविर लगाकर योगाभ्यास किया गया।
चकिया संवाददाता के अनुसार जिला संयुक्त चिकित्सालय में भी योग दिवस का आयोजन किया गया। इसमें मरीजों एवं उनके परिजनो के साथ अस्पतालकर्मियों को योग की बारीकियों से परिचित कराया गया। इस अवसर पर सीएमएस डॉ. उषा यादव, डॉ. पवन कश्यप, डॉ. एसबी मौर्या, डॉ. निशांत कुमार मौजूद रहे। इसी तरह नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में योगाभ्यास कार्यक्रमों की भरमार रही। सिकंदरपुर स्थित स्वर्गीय रामविलास सिंह शिक्षण संस्था परिसर में सरकारी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। इस अवसर पर एसडीएम दीप्तिदेव यादव, तहसीलदार फूलचंद यादव, एसआरवीएस के एएमडी श्याम जी सिंह, एसडीओ वन रविशंकर शुक्ला, रेंजर ताराशंकर यादव, योगाचार्य एआर अग्रवाल, योग प्रशिक्षक विनय राय, प्राचार्य डॉ. जयदीप सिंह मौजूद रहे। इसी तरह मां काली जी के पोखरे पर पतंजलि योग पीठ की ओर से योग की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया। वहीं मूसाखाड़ गांव में योग प्रशिक्षक संतोष कुमार ने ग्रामीणों को योग की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया। सावित्री बाई फूले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, देवेन्द्र बहादुर सिंह, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, मन्ना यादव, एबरार हसन रहे। शहाबगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय विकास खंड कार्यालय परिसर में आयोजित योग शिविर में योग शिक्षक रमेश आर्य ने योगासन कराया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद यादव ने कहा कि रोेगों को खत्म करने के लिए योग बहुत जरूरी है। इस अवसर पर बीडीओ धर्मजीतसिंह, बीईओ प्रकाश चंद यादव, एडीओ पंचायत अखिलेश तिवारी,केशरी नंदन जायसवाल, अच्युतानंद तिवारी, अजय सिंह,नूरुल होदा, भूपेन्द्र यादव, चंचल मौर्य , विजय कुमार, अखिलेश यादव,सत्यानंद,सोनू यादव, रविन्द्र सिंह,राजकुमार सिंह,विजयी सोनकर उपस्थित रहे। धानापुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के ओदरा गारोपुर गांव में योग शिक्षक राजेश कुमार ने ग्रामीणों, हियुवा, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ छात्र छात्राओं को योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर सैयदराजा विधायक प्रतिनिधि अन्नू सिंह, विमल सिंह दादा, विधायक मंडल अध्यक्ष हृदय तिवारी, सत्यवान मौर्य, संतोष सिंह, काशी सिंह, बब्बू सिंह, दुर्गेश सिंह, मनोज विंद, सतेन्द्र विंद, सुभाष सिंह, विनीत सिंह रहे। संचालन बाबूनंदन बिंद ने किया। नौगढ़ संवाददाता के अनुसार स्थानीय ब्लाक परिसर में समाज कल्याण अधिकारी आरके सिंह के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुुजीत सिंह, एसडीएम राम सजीवन मौर्य, बीडीओ रमेश यादव, बीईओ विजय यादव, वन क्षेत्राधिकारी नौगढ़ जानकी शरण श्रीवास्तव, वन क्षेत्राधिकारी कुंज मोहन वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र साहनी रहे।