{"_id":"5b2aaa4b4f1c1baf6e8b931d","slug":"101529522763-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की दी जानकारी
Updated Thu, 21 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। एनसीसी 91 यूपी बटालियन की ओर से नगर के पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज में चल रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के आठवें दिन बुधवार को आपदा के दौरान प्रबंधन की जानकारी दी गई। नागरिक सुरक्षा कोर की ओर से कैडेटों को व्यक्तियों की सुरक्षा व आपदा प्रबंधन की दशा में कैसे जान-माल को सुरक्षित किया जाए विषय पर व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।
बुधवार की सुबह नौ बजे चीफ वार्डन राजीव गुप्ता के नेतृत्व में छात्रों को प्रशिक्षित करने की क्रिया प्रारंभ हुई। सहायक उपनियंत्रक नीरज मिश्रा ने छात्रों को फायरमैन लिफ्ट, पीठ पर लादना, उल्टा पीठ पर लादना, दो हाथ की गद्दी, तीन हाथ की गद्दी ,चार हाथ की गद्दी, श्वसन क्रिया, कृत्रिम श्वसन देना, कृत्रिम स्ट्रेचर समेत अन्य बिंदु पर प्रायोगिक जानकारी प्रदान की। इस मौके पर कैंप कमांडर कर्नल टीएस कैरोन ने कहा कि सिविल डिफेंस राष्ट्रीय भावना और निष्काम कर्म से प्रेरित एक स्वयंसेवी संगठन है जो भारत सरकार की नीतियों एवं संकल्पों पर आधारित है। चीफ वार्डन राजीव गुप्ता ने कहा कि संगठन आपदा पीड़ितों को राहत पहुंचाने में मुख्य भूमिका निभाता है। इस मौके पर लेफ्टिनेंट रामभुवन, विजय यादव, रामदेव सोनकर, सूबेदार मेजर दीपेन्द्र आले, सूबेदार केशर सिंह, नित्यानंद सिंह, संजीव सिंह, हवलदार राकेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह, रामशंकर यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मेजर अमरेन्द्र सिंह ने किया।