फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   श्रमदान कर नदी बांधने से भी नहीं चला अदसड़ पंप कैनाल

श्रमदान कर नदी बांधने से भी नहीं चला अदसड़ पंप कैनाल

Mon, 18 Jun 2018 12:43 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
श्रमदान कर नदी बांधने से भी नहीं चला अदसड़ पंप कैनाल
विज्ञापन

कंदवा। क्षेत्र में सिंचाई का एक मात्र साधन कर्मनाशा नदी पर बने पंप कैनाल पानी के अभाव नहीं चल पा रहे हैं। नदी पर स्थापित नौ पंप कैनालों के न चलने से पांच हजार से अधिक एकड़ में धान की नर्सरी नहीं डाली जा सकी है। इससे परेशान अदसड़ के किसानों ने श्रमदान कर नदी को बांध दिया लेकिन इसके बाद भी अदसड़ पंप कैनाल पूरी क्षमता से नहीं चल पाया। इससे किसान निराश हैं।

क्षेत्र में कर्मनाशा नदी के पानी से खेतों की सिंचाई होती है। वर्षों पर खेतों की सिंचाई के लिए अदसड़, मुड्डा, ककरैत, करौती, धनाइतपुर, रेरुआ़, नौबतपुर में 10 से 20 क्यूसेक क्षमता के पंप कैनाल स्थापित किए गए। इससे पांच हजार से अधिक एकड़ खेतों की सिंचाई होती है। हालांकि अदसड़ सहित विभिन्न स्थानों पर पचास क्यूसेक क्षमता के नए पंप कैनाल भी स्थापित किए जा रहे हैं। इस वर्ष मानसून की देरी की वजह से नदी सूखने के कगार पर है। पानी न होने से पंप कैनाल नहीं चल पा रहे हैं। इससे किसान निराश हैं। स्थिति यह है कि नौ पंप कैनालों पर आधारित गांवों में अब तक धान की नर्सरी भी नहीं डाली जा सकी है। कुछ किसानों ने नर्सरी डाली भी है तो पानी के अभाव में सूखने लगी है। चार दिन पहले अदसड़ के किसानों ने श्रमदान कर नदी को बांधने की शुरूआत की। मिट्टी का मेड़ बनाकर नदी को बांध तो दिया लेकिन इसके बाद भी नदी में इतना पानी नहीं हुआ जिससे पूरी क्षमता से अदसड़ पंप कैनाल चल सके। इसको लेकर किसानों में निराशा है। नदी को बांधने वालों में शामिल विक्रमा यादव, संजय सिंह, रमेश यादव, उमेश पांडेय आदि ने बताया कि यदि जल्द ही पानी नहीं मिला तो धान की नर्सरी बर्बाद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed