{"_id":"5af1f7f04f1c1b85028b8c3a","slug":"101525807088-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल, पेट्रोल, गैस की कीमतों में वृद्धि के विरोध में निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल, पेट्रोल, गैस की कीमतों में वृद्धि के विरोध में निकाला जुलूस
Updated Wed, 09 May 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
विरोध किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया। डीजल, पेट्रोल तथा कू किंग गैस की कीमतों में हो रही लगातार वृद्धि के विरोध में मंगलवार को मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के तत्वावधान में नगर में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला तथा गांधी पार्क में सभा की। सभा में मोदी सरकार पर तेल कंपनियों को फायदा देने के लिए कीमत बढ़ाने का आरोप लगाया। कहा सरकार महंगाई पर नियंत्रण नहीं लगा पा रही है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आने के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 140 डालर प्रति बैरल थी। उस समय डीजल, पेट्रोल और गैस के दाम वर्तमान समय से काफी कम था। आज कच्चे तेल की कीमत 70 डालर प्रति बैरल है इसके बावजूद डीजल, पेट्रोल एवं गैस के दामों में भारी वृद्धि हो गई है। जो मोदी सरकार द्वारा तेल कंपनियों को फायदा पहुंचाने की कोशिशों का नतीजा है। उन्होंने कहा कि जनता पर महंगाई का बोझ लादने तथा देश में नफरत की राजनीति बढ़ाने में भाजपा, आरएसएस लगी हुई है। । सभा में रामअचल यादव, शम्भूनाथ यादव, रामप्यारे यादव, मिठाई लाल, राधेश्याम, बजरंगी चौहान, नंदलाल, गौरीशंकर विश्वकर्मा, चंद्रमा राम, सिपाही चौहान, मराछु राम, धर्मराज साहनी, अंतुराम, मनोहर, श्रीप्रकाश ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता भृगुनाथ विश्वकर्मा ने और संचालन लालचंद सिंह एडवोकेट ने किया।