{"_id":"5a6241cb4f1c1b90268b5434","slug":"101516388811-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस लेखपालों का रोका एक माह का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस लेखपालों का रोका एक माह का वेतन
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। तहसीलदार सदर गुलाब चंद्रा ने शुक्रवार को तहसील स्थित कंप्यूटर खतौनी कक्ष का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खतौनी, अंश निर्धारण और एंटी भू माफिया अभियान के कार्यों को आनलाइन अपलोड करने आदि के कार्य में लगाए गए दस लेखपाल अनुपस्थित मिले। नाराज तहालदार ने सभी लेखपालों का जनवरी माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने बताया कि खतौनी, अंश निर्धारण, अचल संपत्ति रजिस्टर, एंटी भू माफिया अभियान, विशेष भूमि विवाद अभियान के कंप्यूटराइज कार्यो के लिए कुछ लेखपालों की ड्यूटी कंप्यूटर खतौनी कक्ष में लगाई गई है। निरीक्षण के दौरान दस लेखपाल अनुपस्थित पाए गए। इसमें पिंकी, शशिकला, छाया, शबनम खां, प्रियंका कुमारी, प्रतिमाज, नंदनी केशरी, नम्रता सिंह, प्रेमनारायण मौर्य और विजयशंकर गौतम शामिल रहे। सभी अनुपस्थित लेखपालों के जनवरी माह के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी गई है।