फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   क्रय केंद्र पर धान बेचने वाले किसानों को देनी होगी पल्लेदारी

क्रय केंद्र पर धान बेचने वाले किसानों को देनी होगी पल्लेदारी

Thu, 07 Dec 2017 01:13 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
क्रय केंद्र पर धान बेचने वाले किसानों को देनी होगी पल्लेदारी

विज्ञापन
चंदौली। किसानों के धान की फसल लगभग पूूूरी तरह से तैयार हो चुकी हैड्ड। किसानों के फसल को खरीदने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कुल 86 क्रय केंद्र स्थापित किये का बनाए गये हैं। जो भी किसान अपने धान को बेचने के लिए क्रय केंद्र पर जाएगा। उसे अपने धान की तौल व साफ करने के नाम पर लगने वाली मजदूरी(पल्लेदारी) किसान को देनी होगी। इसके लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है। साथ ही क्रय केंद्र प्रभारियों को स्पष्ट रुप में इन बातों को सूचना बोर्ड पर चस्पा करने के लिए कहा गया है।

किसानों के धान व गेंहू की फसल को खरीदने के लिए क्रय केंद्रों की स्थापना की जाती है। किसान जब अपना अनाज वहां लेकर जाता था तो उन्हें पल्लेदारी अलग से देनी पड़ती थी। जो लोग नहीं देते थे उनके धान की तौल पल्लेदारों के हिसाब से होती थी। जबकि क्रय केंद्र पर लगने वाले मजदूरों की शासन द्वारा दी जाती थी। पल्लेदारी को लेकर तमाम विसंगतियां थीं। किसान व पल्लेदारों में विवाद भी होता था। इससे बचने के लिए शासन ने निर्देश जारी किया है कि जो भी किसान क्रय केंद्र पर धान बेचने के लिए ले जाएगें उन्हें मजदूरी स्वयं देनी पडे़गी। किसानों के द्वारा दिए गये मजदूरी का भुगतान सरकार धान के पैसे के साथ 15 रुपया प्रतिकुंतल के हिसाब से देगी। इस संबंध में जिला खाद्य विपणन अधिकारी के के सिंह ने बताया कि कुछ क्रय केंद्रो पर मजदूर किसानों से पल्लेदारी मांगते थे। जबकि कुछ स्थानों पर किसान अपने से ही मजदूरों पर खर्च करते थे। यह सब व्यवहारिकता वश होता था। इसकी शिकायत आने लगी थी। जिसे सरकार ने बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed