फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नगर पंचायत चंदौली के छठवें अध्यक्ष बने रविंद्र

नगर पंचायत चंदौली के छठवें अध्यक्ष बने रविंद्र

Sat, 02 Dec 2017 01:37 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत चंदौली के छठवें अध्यक्ष बने रविंद्र

विज्ञापन
चंदौली। निकाय चुनाव में शुक्रवार को नगर पंचायत चंदौली के अध्यक्ष और सदस्य पदों की मतगणना पालीटेक्निक कालेज में हुई। नगर अध्यक्ष पद के लिए शाम पांच बजे तक चली छह चक्रों की गिनती में भाजपा प्रत्याशी रविंद्र नाथ गोंड ने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के अजय सोनकर को 929 मतों के अंतर से हरा कर अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया। रविंद्र गोंड को कुल 3886 मत मिले जबकि अजय सोनकर के पक्ष में 2957 वोट पड़े। आरओ जियालाल सरोज ने विजेताओं की घोषणा की। अध्यक्ष और सदस्य पद के विजयी प्रत्याशियों को गणना कक्ष में ही प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

नगर पंचायत चंदौली के अध्यक्ष और सदस्य पद की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई। अध्यक्ष पद के पहले चक्र का रुझान पूर्वाह्न ग्यारह बजे आया। पहले चक्र की गिनती में बसपा के अजय सोनकर 964 मत पाकर सबसे आगे थे जबकि भाजपा के रविंद्र नाथ के पक्ष में 665 वोट पड़े थे। दूसरे चक्र की गणना में भी अजय सोनकर ने बढ़त बनाए रखी। लेकिन तीसरे चक्र में पासा पलटा और भाजपा उम्मीदवार ने बसपा प्रत्याशी को 138 मतों से पीछे छोड़ दिया। इसके बाद चक्र दर चक्र जैसे-जैसे गणना के नतीजे आगे गए भाजपा और बसपा प्रत्याशी के बीच मतों का अंतर बढ़ता गया। अंत में रविंद्र नाथ गोंड ने 3886 मत पाकर बसपा उम्मीदवार को 929 मतों के पीछे छोड़ दिया। 2153 मत पाकर निर्दल उम्मीदवार रामअशीष तीसरे स्थान पर रहे। इस तरह रविंद्र नाथ गोंड नगर पंचायत चंदौली के छठवें अध्यक्ष बने और पहली दफा नगर अध्यक्ष की कुर्सी भाजपा के खाते में गई। परिणाम घोषित होते ही भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मतगणना केंद्र के बाहर जमे समर्थक ढोल और नगाड़ों की धुनपर नाचते नजर आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed