{"_id":"59fa1d954f1c1b78548ba5ab","slug":"101509563797-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से मिले ग्राम प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से मिले ग्राम प्रधान
Updated Thu, 02 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
प्रधान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जिलाधिकारी हेमंत कुमार से मिला। इस दौरान ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में अवरोध पैदा किए जाने और प्रधानों पर हो रहे जानलेवा हमलों की तरफ की डीएम का ध्यान आकृष्ट कराया। कहा कि उत्पीड़न के खिलाफ ग्राम प्रधान मुखर हो गए हैं। यदि प्रशासन ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया तो गांवों में हो रहे विकास कार्यों को बंद कर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने प्रधानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया।
प्रधानों ने कहा कि ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे विकास कार्यों में कुछ लोग गतिरोध पैदा कर दे रहे हैं। जिला प्रशासन भी इस संबंध में प्रधानों की कोई मदद नहीं कर रहा है। जो प्रधान आगे बढ़कर विरोध कर रहा है उसपर जानलेवा हमला कराया जा रहा है। कंदवा क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव की घटना इसका ताजा उदाहरण है। कहा कि लक्ष्मणपुर मामले में पुलिस और प्रशासन ने जरा सा भी ध्यान दिया होता तो प्रधान संजय सिंह के परिवार में दो मौतें नहीं होतीं। ग्राम प्रधान भी जनता द्वारा चुने जनप्रतिनिधि होते हैं। लेकिन पुलिस और प्रशासन के लोग प्रधानों की उपेक्षा करते चले आ रहे हैं। चेताया कि प्रधान अब अपना उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे। यदि प्रशासन ने प्रधानों का सहयोग नहीं किया तो ग्राम पंचायतों में सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन बंद कर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। अंत में जिलाधिकारी को समस्याओं से संबंधित पत्रक भी सौंपा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनुज सिंह, जिला प्रभारी कृष्ण कुमार द्विवेदी, सुड्डूू तिवारी, पुष्पराज सिंह, सोनू सिंह, प्रभात पटेल, चंदन आदि रहे।