फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित 20-23-08

छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित 20-23-08

Wed, 23 Aug 2017 01:26 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित 20-23-08
सम्मान

विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के लालमनी देवी बालिका विद्यालय चिरईगांव में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कक्षाओं में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 90 छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता परमानंद सिंह और अनिल सिंह झुन्ना ने छात्रों को मेडल , कापी ,कलम और नकद देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि परमानंद सिंह ने कहा की छात्राएं अपने गुरुओं के बताए रास्ते का अनुसरण करें। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह झुन्ना ने भी विचार व्यक्त किया। इस दौरान छात्राओं द्वारा वृद्धों की समाज में वर्तमान दशा को चित्रण करते वृद्धा आश्रम नाटक प्रस्तुत किया गया। सचिव डॉक्टर संजय सिंह ने धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर सुनीता सिंह, अंशु मोहन उपाध्याय , राम कृपाल सिंह ,प्रीति उपाध्याय , सविता सिंह ,सुनीता मौर्य,सबीना खातून, उदय नारायण सिंह, दीपक सिंह , झुन्ना बाबा ,संजय यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता योगेंन्द्र सिंह और संचालन राजेश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed