{"_id":"596bc0624f1c1b821d8b45d4","slug":"101500233826-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगा की आत्म हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी लगा की आत्म हत्या
Updated Mon, 17 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय । कोतलवाली क्षेत्र अंतर्गत पराहुपुर में रविवार की सुबह एक व्यक्ति ने फंदे से झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आवश्यक कार्यवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया ।
मुगलसराय कोतवाली निवासी शिवपूजन शर्मा के एक पुत्री व चार पुत्र थे । इसमें सबसे बड़े पुत्र की विजय शर्मा उर्फ कल्लू (35) की शादी लगभग पंद्रह वर्ष पूर्व हुई थी। विजय का एक पुत्र है जो कक्षा सात में पढ़ता है व एक पुत्री जो की कक्षा नौ में पढ़ती है । विजय शर्मा परिवार के भरण पोषण के लिए एलबीएस क्रय विक्रय केन्द्र स्थित एक दूकान में सैलून चलाकर करता था । पुलिस के अनुसार पत्नी ने पूछताछ के दौरान बताया कि शनिवार की देर रात लगभग एक बजे घर आने के बाद काफी परेशान नजर आ रहे थे । बताया कि खाना खाने के बाद विजय सोने की लिए छत पर चल गये । हालांकि इस दौरान उसकी पत्नी ने विजय से परेशानी का कारण पूछा तो उसने कुछ भी नहीं बताया । कहा कि रविवार की सुबह लगभग छह बजे नीचे कमरे में आ गए और फिर से सो गए । कुछ देर उठकर विजय ने पत्नी से पानी और चाय की मांग की । इस पर उसकी पत्नी उसे चाय व पानी देने के बाद अन्य कामों में लग गई । लगभग आठ बजे जब वह कमरे में आई तो देखा उसके पति विजय नायलान की रस्सी के फंद से झूले हुए थे। यह देखते ही वह चिखने लगी। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग भी पहुंच गए। बाद में सभी ने मिलकर उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कोतवाल अतुल नारायन सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है ।
विज्ञापन