फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   100 special trains were run through PDDU junction but the crowd did not reduce

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन से होकर चलाई गईं 100 स्पेशल ट्रेनें फिर भी कम नहीं हुई भीड़

Wed, 19 Feb 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
100 special trains were run through PDDU junction but the crowd did not reduce
पीडीडीयू नगर। प्रयागराज महाकुंभ समाप्त होने में दस दिन से भी कम का समय बचा है, लेकिन स्नान के लिए जाने वाले यात्रियों की भीड़ कम नहीं हो रही है। रेलवे की ओर से लगातार स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं। मंगलवार को भी पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर 100 स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। इसके बावजूद स्टेशन पर भीड़ कम नहीं हुई। मंगलवार को स्टेशन पर डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ पहुंची।
विज्ञापन

सोमवार की रात और मंगलवार की शाम छह बजे तक यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से लगातार स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। मंगलवार को शाम तक प्रयागराज से पीडीडीयू जंक्शन तक 32 ट्रेनें आईं, जबकि पीडीडीयू जंक्शन से 23 ट्रेनें प्रयागराज भेजी गईं। इसमें नौ ट्रेनें गया से प्रयागराज तक गईं। इसी तरह पीडीडीयू जंक्शन से गया के लिए 13, पटना के लिए 16, बनारस के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। इसके बावजूद स्टेशन पर भीड़ कम नहीं हुई। यात्रियों को सुरक्षित ढंग से ट्रेनों में सवार कराने में आरपीएफ, जीआरपी, वाणिज्य विभाग के अधिकारियों को पसीने बहाने पड़े। स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह, आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, सीएसजी एनके मिश्र, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अभिषेक यादव के साथ स्काउट गाइड की टीमें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed