फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   10-year-old girl molested while grazing goat, accused absconding

Chandauli News: बकरी चरा रही 10 साल की बच्ची से छेड़खानी, आरोपी फरार

Fri, 19 May 2023 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
10-year-old girl molested while grazing goat, accused absconding
क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को बकरी चराने गई 10 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोपी सात बच्चों का पिता है। पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी फरार हो गया है। पुलिस के अनुसार लगभग 10 साल की बच्ची बकरी चराने सिवान में गई थी। गांव का सात बच्चों का पिता आरोपी ने लड़की के साथ छेड़खानी की और फरार हो गया। बच्ची रोते बिलखते घर पहुंची और परिजनों से आपबीती बतायी। नाबालिग की सूचना पर आरोपी के घर पूछताछ करने पहुंचे पीड़िता के घर वालों पर आरोपी के घर वालों ने ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। लाचार होकर उसकी मां लड़की को लेकर थाने पहुंची और नामजद मुकदमा दर्ज कराया। इससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। बच्ची का उपचार चल रहा है। सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि छेड़खानी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


इनसेट----
नौ दिन के अंदर जिले में तीसरा मामला पीडीडीयू नगर। कंदवा में शुक्रवार को 10 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़खानी की घटना शर्मसार करने वाली है। शर्मनाक बात यह है कि जिले में महज नौ दिन के अंदर छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म और छेड़खानी की यह तीसरी घटना है। पहली घटना 10 मई को अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में घटी थी। जहां घर के बाहर सो रही 10 वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस में रिश्तेदारी में आए युवक ने दुष्कर्म किया था। वहीं 11 मई को बलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में बकरी चराने गई 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म हुआ था।संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed