{"_id":"64da7a4f95b4a782220c2035","slug":"10-mva-transformer-will-be-installed-in-phase-one-of-ramnagar-industrial-area-chandauli-news-c-189-1-svns1010-1219-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के फेस एक में लगेगा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के फेस एक में लगेगा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के फेस एक में 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इससे औद्योगिक क्षेत्र के बाहर के उद्यमियों को सबस्टेशन से कनेक्शन दिया जाएगा। यह जानकारी पूर्वांचल डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने उद्यमियों को दी। सोमवार को उद्यमियों ने भिखारीपुर में प्रबंध निदेशक से मुलाकात की। इस दौरान रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने बिजली संकट का सामना कर रहे उद्यमियों की समस्याएं बताईं।
व्यापारी प्रकाश जायसवाल ने बिजली का लोड 125 केवीए करने की मांग की। इस पर एमडी ने अधिकारियों को तत्काल लोड बढ़ाने को कहा। व्यापारी अभिषेक बंसल ने कहा कि उन्होंने नौ फरवरी को ही 275 केवीए का विद्युत कनेक्शन के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर प्रोसेसिंग शुक्ल जमा किया था, लेकिन अबतक कनेक्शन नहीं मिला है। यूपीसीडा का नियम है कि एक वर्ष के अंदर उद्योग चालू कर देना है। व्यापारी संजय लखवानी ने अप्रैल में 80 केवीए के कनेक्शन के लिए निवेश मित्र पोर्टल पर आवेदन किया था, लेकिन अबतक कनेक्शन नहीं मिला है। इस मौके पर निदेशक तकनीकी राजेंद्र प्रसाद, अधीक्षण अभियंता अरविंद नायक, अधिशासी अभियंता हिर्देश गोस्वामी के अलावा उद्यमियों में सतीश गुप्ता, अबरार आलम, राजकुमार, राम सिंह आदि मौजूद रहे।