फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   10 MPs from UP, Bihar and Jharkhand will jointly prepare a plan for the development of railways

Chandauli News: यूपी, बिहार और झारखंड के 10 सांसद मिलकर बनाएंगे रेलवे के विकास की योजना

Sat, 21 Jun 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
10 MPs from UP, Bihar and Jharkhand will jointly prepare a plan for the development of railways
पीडीडीयू नगर, चंदौली। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेलवे मंडल में यूपी, बिहार और झारखंड के विभिन्न दलों के 10 सांसद मिलकर विकास की योजना बनाएंगे। 27 जून को रेल मंडल संसदीय समिति की बैठक डीआरएम ऑफिस में होगी। इसमें सभी सांसद अपने-अपने क्षेत्र में रेलवे की ओर से कराए जाने वाले विकास की रूप रेखा बनाएंगे। इसके पहले रेलवे ने सभी सांसदों से विकास से संबंधित प्रस्तावना की मांग की है।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल का क्षेत्र के उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के साथ ही बिहार और झारखंड तक फैला है। इसके रेलवे स्टेशनों पर विकास कार्य, नई रेलवे लाइन, रेलवे ओवर ब्रिज, रेलवे अंडर पास सहित अन्य विकास कार्य जाते हैं। इसमें लोगों की सहमति के उद्देश्य से ही प्रति वर्ष मंडल क्षेत्र में आने वाले सभी सांसदों को बुलाकर विकास की योजना बनाई जाती है। पीडीडीयू मंडल में चंदौली के साथ ही बिहार के बक्सर, सासाराम, आरा, काराकट, औरंगाबाद, गया और झारखंड के पलामू संसदीय क्षेत्र आते हैं। वर्तमान में चंदौली में दो राज्यसभा सांसद हैं। इस वर्ष रेल मंडल के संसदीय समिति की बैठक 27 जून को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सभागार में होगी। इसकी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। बैठक में शामिल होने के लिए चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह, बक्सर के राजद सांसद सुधाकर सिंह, सासाराम के कांग्रेस सांसद मनोज कुमार, आरा के भाकपा माले सांसद सुदामा प्रसाद, काराकट के भाकपा माले सांसद राजाराम सिंह, औरंगाबाद के राजद सांसद अभय कुमार सिन्हा, गया के हम सांसद जीतन राम मांझी, पलामू के भाजपा सांसद विष्णु दयाल राम के साथ ही चंदौली के भाजपा के राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह और भाजपा सांसद साधना सिंह को आमंत्रण भेजा गया है। पीडीडीयू मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजीव रंजन ने बताया कि बैठक की तैयारियां की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed