फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   10 days after marriage, the bride who came to shop with the groom disappeared

Chandauli News: शादी के 10 दिन बाद दूल्हे के साथ शॉपिंग करने आई दुल्हन गायब

Sun, 15 Jun 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
10 days after marriage, the bride who came to shop with the groom disappeared
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है। शादी से सिर्फ 10 दिन बाद पति के साथ शॉपिंग करने आई दुल्हन गायब हो गई। परिवार वालों ने इस संबंध में मुगलसराय थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बीते चार जून को सैदपुरा गांव निवासी युवक की शादी मवई खुर्द गांव की युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची। इस बीच शनिवार को पति के साथ वह बाजार गई और वहीं से मौका पाकर भाग गई। युवक अपनी पत्नी को शॉपिंग कराने के लिए मुगलसराय मार्केट लेकर आया था, लेकिन बाजार में किसी बहाने से वह गायब हो गई। परिजनों ने इस संबंध में मुगलसराय थाने में तहरीर दी और प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की। थानाध्यक्ष गगन राज सिंह ने बताया कि इस मामले में दूल्हे और दुल्हन दोनों के माता-पिता थाने आए थे। उनकी शिकायत पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed