फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   10 bigha crop burnt to ashes due to spark from wrapper machine

Chandauli News: रैपर मशीन से निकली चिंगारी से 10 बीघा की फसल राख

Sun, 14 Apr 2024 02:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
10 bigha crop burnt to ashes due to spark from wrapper machine
इलिया। क्षेत्र के बरांव गांव में शनिवार को दोपहर में रैपर मशीन से भूसा बनाते समय निकली चिंगारी से बरांव और बडौरा गांव के किसानों की 10 बीघा गेहूं की फसल धू-धूकर जल गई। वहीं, 50 बीघा गेहूं का डंठल भी जल गया। एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक नौ किसानों की फसल राख हो चुकी थी। बड़ौरा गांव के किसान बसंत लाल रैैपर मशीन से भूसा बना रहे थे। इसी बीच मशीन से निकली चिंगारी पास के गेहूं के खेप पर जा गिरी और आग लग गई। जब तक ग्रामीण दौड़कर आग बुझाने पहुंचे तब तक आग काफी दूर तक फैल चुकी थी। एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने में कामयाबी हासिल की मगर तब तक बरांव गांव निवासी शमशेर की 18 बिस्वा, गुप्तनाथ 15 बिस्वा, कृष्णदेव 15 बिस्वा, संतोष गुप्ता की 15 बिस्वा, माधव साह की 10 बिस्वा, दिनेश मौर्या 10 बिस्वा और भोनू गुप्ता की एक बीघा की फसल जल चुकी थी। वहीं, बड़ौरा गांव के बसंत लाल की तीन बीघा और जयप्रकाश की डेढ बीघा गेहूं की खड़ी फसल आग की भेंट चढ़ गई। इसके अलावा गेहूं की कटाई के बाद 50 बीघा खेत में खड़ी डांठ भी जल गई। किसानों ने से फसल के नुकसान की क्षतिपूर्ति की मांग की है।
विज्ञापन

पड़ाव क्षेत्र के बहादुरपुर के सिवान में शनिवार की दोपहर में हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी से दो बीघा गेहूं की फसल जल गई। किसानों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, चांदीतारा गांव में आग लगने से आठ बिस्वा गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed