{"_id":"5ee905ea8ebc3e42e91768e2","slug":"10-33-crore-will-be-distributed-among-2-36-lakh-school-children-chandauli-news-vns530553679","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.36 लाख स्कूली बच्चों में बंटेगा 10.33 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.36 लाख स्कूली बच्चों में बंटेगा 10.33 करोड़
विज्ञापन
चंदौली। लॉकडाउन के दौरान परिषदीय स्कूलों को बंद कर दिया गया था। इसके चलते मध्याह्न भोजन का वितरण नहीं हो सका। अब बच्चों को एमडीएम का राशन कोटे के माध्यम से दिया जाएगा। इसके अलावा भोजन पकाने का खर्च बच्चों के अभिभावकों के खाते में भेजा जाएगा। शासन ने एक से पांचवीं के बच्चों को 7.600 किलो राशन तथा 374 रुपये तथा छह से आठ के छात्रों को 11.400 किलो राशन और 561 रुपये देने का निर्देश दिया है। ऐसे में 2.36 लाख पंजीकृत बच्चों में 10.33 करोड़ की धनराशि वितरित होंगी।
जिले में 993 प्राथमिक विद्यालयों में 1.57 लाख बच्चे पंजीकृत है। इसके अलावा 470 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 79180 छात्रों का नामांकन है। पठन पाठन के दौरान बच्चों को स्कूल में मध्याह्न भोजन दिया जाता था। लेकिन कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए घोषित लॉकडाउन में स्कूलों को पूरी तरह बंद कर दिया गया। इस दौरान मध्याह्न भोजन योजना भी ठप हो गई। लेकिन शासन ने स्कूल खुलने के दिनों के एमडीएम का राशन निर्धारित मात्रा में बच्चों के अभिभावक को देने का फैसला किया है। इसके अलावा भोजन पकाने में होने वाला खर्च तेल, मसाला, नमक, रसोई गैस आदि के बदले निर्धारित दर से कर्वजन कास्ट की राशि बच्चों के अभिभावकों के खाते में भेजने का निर्देश दिया है। बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों के माध्यम से बच्चों के अभिभवकों के खाते का विवरण निर्धारित प्रारुप पर मांगा है। बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बच्चों को एमडीएम का राशन दिया जाएगा और कन्वर्जन कास्ट की धनराशि अभिभावकों के खाते में भेजा जाएगा। इसके लिए निर्धारित प्रारूप पर बच्चों और अभिभावकों का विवरण मांगा गया है।
चंदौली। कई वर्षो से एक ब्लाक क्षेत्र में जमे खंड शिक्षाधिकारियों का बीएसए ने बदलाव कर दिया है। उन्होने सदर बीईओ विजय यादव को सदर से सकलडीहा, राकेश सिंह को बरहनी से नियामताबाद, रदीप मिश्रा- चहनियांएस बी सिंह- बरहनी, धर्मेंद मौर्य को सदर, कन्हैया लाल को धानापुर, प्रकाश चंद्र को चकिया, अरविंद यादव को शाहबगंज, चंद्रशेखर आजाद को नौगढ़ तथा सुरेश सिंह को नगर क्षेत्र में तैनात किया है।