{"_id":"5d4b1efd8ebc3e6c9568ed05","slug":"0article370-chandauli-news-vns4770787175","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्टिकल 370 और 35 ए को खत्म करने के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्टिकल 370 और 35 ए को खत्म करने के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। कश्मीर में आर्टिकल 370 और 35 ए को खत्म कर राज्य को दो भागों में बांटने के विरोध में भाकपा मामले ने दो दिवसीय देश व्यापी प्रतिरोध दिवस का एलान किया है। इसी क्रम में बुधवार केे माले कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दोपहर में नगर के काली महाल स्थित पार्टी कार्यालय से मोर्चा निकालने की कोशिश की। हालांकि पुलिस की मौजूदगी में मार्च नहीं निकाला जा सका। बाद में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सीओ सदर को सौंपा।
भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी के प्रतिरोध दिवस की घोषणा के बाद सुबह से ही काली महाल स्थित कार्यालय पर पुलिस की तैनाती कर दी गई थी। वहीं भाकपा मामले के जिला स्तरीय कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। कार्यालय में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 और 35ए को रद्द कर जम्मू कश्मीर को दो भागों में बांटना भारतीय संविधान के विरुद्ध है। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय को सौंपा। इस मौके पर शशिकांत कुशवाहा, अनिल पासवान, सत्यनरायन सिंह, शशिकांत सिंह, रमेश राय, दिनेश कुमार, जीता, कांति, चित्तेलाल रहे।
पीडीडीयू नगर। भाकपा माले के देश भर में दो दिवसीय प्रतिरोध दिवस मनाने की घोषणा के मद्देनजर रेलवे में भी सतर्कता रही। आरपीएफ, आरपीएसएफ, जीआरपी को सतर्क किया गया था।
विज्ञापन
पूर्व मध्य रेलवे के महानिरीक्षक मुख्य सुरक्षा आयुक्त रविन्द्र वर्मा ने भारत सरकार के जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35 ए को हटाने के विरोध में भाकपा माले की ओर से दो दिवसीय देश व्यापी प्रतिरोध दिवस मनाने की घोषणा के मद्देनजर रेलवे के परिचालन पर असर पड़ने की आशंका को देखते हुए सभी मंडल के रेलवे सुरक्षा बल को सतर्क किया गया। इसके मद्देनजर बुधवार को मुगलसराय मंडल में हर जगह सतर्कता बरती गई।