{"_id":"f77f663311be41126ccfc0df246fad2f","slug":"central-minister-visit-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगे के जख्मों पर केंद्र का ‘मरहम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगे के जख्मों पर केंद्र का ‘मरहम’
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 25 Sep 2013 02:29 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री के. रहमान ने कहा कि मुजफ्फरनगर हिंसा प्रभावित गांवों को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय जल्द पैकेज जारी करेगा। इसमें इंदिरा आवास योजना से मकान बनेंगे।
विज्ञापन
बेरोजगारों को प्रशिक्षण और नौकरी मिलेगी। रोजगार के लिए पांच लाख तक का बगैर ब्याज के ऋणमिलेगा।
दंगा प्रभावित गांवों और राहत शिविरों का दौरा करने के बाद पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए रहमान ने कहा कि हिंसा की वारदात बेहद दर्दनाक है। उजड़े लोगों को बसाना बड़ी चुनौती है। कुछ लोग डर के मारे घर छोड़ आए। हिंसाग्रस्त गांवों में दहशत है।
विज्ञापन
जो लोग घर नहीं लौटना चाहते, उनके रहने और रोजगार की व्यवस्था सरकार को करनी है। केंद्र अपनी जिम्मेदारी निभाएगा। उनका मंत्रालय जल्द ही हिंसा प्रभावित गांवों के लिए राहत पैकेज जारी करेगा। इंदिरा आवास योजना में मकान दिए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रभावित गांवों के 15 से 35 साल के युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद नौकरी भी देंगे। रोजगार के लिए 50 हजार से पांच लाख तक का बगैर ब्याज के ऋण दिया जाएगा।
गांवों में सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ तैनात की जाएगी। राज्य सरकार मांग करेगी तो केंद्र को सीबीआई जांच से भी गुरेज नहीं है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है।
दंगों को रोकने के लिए केंद्र सरकार कानून बनाना चाहती है, इसके लिए सभी राजनीतिक दलों का सहयोग जरूरी है।