Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi: Network for religious conversion operated through inducements and funding; 10 arrested

अमेठी: प्रलोभन और फंडिंग से चलाते थे धर्मांतरण का नेटवर्क, 10 गिरफ्तार, छह राज्यों में चल रहा था नेटवर्क

Mon, 23 Nov 2026 05:11 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 23 Nov 2026 05:11 PM IST
सार

पुलिस का दावा है कि धर्मांतरण नेटवर्क छह राज्यों में फैला हुआ था। नेटवर्क में शामिल लोग दलित बाहुल्य गांवों को निशाना बनाते थे। मामले में 12 बैंक खातों की जांच शुरू कर दी गई है।
 

विज्ञापन
Amethi: Network for religious conversion operated through inducements and funding; 10 arrested
गिरफ्तार किए गए आरोपी। - फोटो : amar ujala

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी सिटी के कमरौली के सिंदुरवा गांव में प्रार्थना सभा की आड़ में कथित धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस ने दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी सरवणन टी. ने सोमवार को खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी छह राज्यों में सक्रिय थे। रुपये, मेडिकल और पढ़ाई की सुविधाओं का प्रलोभन देकर लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करते थे। पुलिस को 12 बैंक खाते मिले हैं। करीब 240 लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का दावा किया गया है।

विज्ञापन


एसपी ने बताया कि 22 नवंबर को कमरौली पुलिस को सिंदुरवा रोड स्थित एक मकान में प्रार्थना सभा के जरिये धर्म परिवर्तन कराने की शिकायत मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां आठ बाहरी और दो स्थानीय लोग मौजूद थे। करीब 20 से 25 लोगों को प्रवचन दिया जा रहा था। पुलिस ने मौके की वीडियोग्राफी कराई। तलाशी के दौरान बाइबिल समेत अन्य धार्मिक पुस्तकें और सामग्री बरामद हुई। कोठी पालपुर स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी अश्विनी पांडेय की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन


रिवाइवल चर्च के माध्यम से सुविधाएं दिलाने का देते थे भरोसा
एसपी के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करते हैं। रिवाइवल चर्च के माध्यम से रुपये, मेडिकल सहायता और पढ़ाई संबंधी सुविधाएं दिलाने का भरोसा देकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करते थे। आरोपी पहले राजकुमार उर्फ जुवेल के माध्यम से कुछ लोगों से संपर्क कर चुके थे। पुलिस का दावा है कि आरोपी अनुसूचित जाति बाहुल्य गांवों को चिह्नित करते थे। वहां जरूरतमंद परिवारों से संपर्क कर महिलाओं को प्रवचन में शामिल करते थे। शादी और इलाज में मदद का भरोसा भी दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह राज्यों में सक्रिय होने का दावा
एसपी के अनुसार आरोपी करीब छह साल से इस गतिविधि में शामिल थे। तमिलनाडु, पंजाब के गुरदासपुर और लुधियाना, झारखंड के सरायकेला, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में उनकी गतिविधियों की जानकारी मिली है। पुलिस का दावा है कि अलग-अलग राज्यों में करीब 240 लोगों का धर्म परिवर्तन कराया गया। इनमें अमेठी के 20 से 25 लोग भी शामिल बताए गए हैं। आरोपी प्रवचन और प्रचार के लिए अलग-अलग राज्यों में जाते थे। धर्म परिवर्तन करने वाले कुछ लोगों के माध्यम से दूसरे परिवारों तक पहुंच बनाने का भी आरोप है।

Trending Videos

12 बैंक खातों से फंडिंग की जांच

पुलिस को जांच में मुंबई के एक चर्च ट्रस्ट से आर्थिक मदद मिलने की जानकारी मिली है। एसपी ने बताया कि आरोपी नकद राशि के रूप में फंडिंग लेते थे। इसकी जांच के लिए आयकर विभाग को सूचना दी गई है। पुलिस को 12 बैंक खाते मिले हैं। इनके लेनदेन और फंडिंग के स्रोत की जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में श्रीनिवास डेनियल इंजीनियर और उनकी बेटी दिव्या डेनियल फार्मासिस्ट हैं। रॉयल रॉड्रिक्स स्नातक हैं। अन्य आरोपी भी कम से कम स्नातक हैं। सभी 20 नवंबर को अमेठी पहुंचे थे। दिसंबर में जमशेदपुर में होने वाले कार्यक्रम के लिए पांच सितारा होटल बुक कराने की जानकारी भी जांच में सामने आई है।

ये दस आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने राजकुमार उर्फ जुवेल, श्रीनिवास डेनियल, रॉयल रॉड्रिक्स, महिपाल सिंह उर्फ विलियम, प्रकाश राव, कन्हैया बिंद उर्फ सैमसन, सूर्यकला उर्फ मारथा, दिव्या डेनियल, रीता रॉड्रिक्स और एलविना विलियम्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमेठी, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, ओडिशा और आजमगढ़ के रहने वाले हैं। सभी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed