{"_id":"ca0412e6-9e24-11e2-8df1-d4ae52bc57c2","slug":"cbi-prepared-list-of-questions-to-raja-bhaiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा भैया के लिए सवालों की फेहरिस्त तैयार कर रही CBI","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा भैया के लिए सवालों की फेहरिस्त तैयार कर रही CBI
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2013 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई अब पूर्व खाद्य एवं रसद मंत्री राजा भैया पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। सीबीआई राजा भैया से पूछताछ करने के लिए सवालों की फेहरिस्त तैयार कर रही है।
विज्ञापन
यह सवाल गवाहों के बयान, साक्ष्यों और राजा के करीबियों से मिली जानकारी के आधार पर तैयार किए गए हैं।
सीबीआई ने गुरुवार को एक बयान जारी कर साफ किया था कि उसने पूर्व मंत्री राजा भैया को किसी भी तरह की क्लीन चिट नहीं दी है।
सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा कि अभी कुंडा मामले की जांच चल रही है और अभी तक सीबीआई किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। कुंडा कांड में जिन लोगों के भी नाम सामने आए हैं, उनसे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
इसी क्रम में सीबीआई ने गुरुवार को राजा भैया के नाम नोटिस जारी कर दी। नोटिस मिलने के बाद राजा भैया को एक हफ्ते का समय दिया गया है। माना जा रहा है कि राजा भैया सोमवार या मंगलवार तक सीबीआई के सामने जा सकते हैं।
विज्ञापन
दरअसल बीती दो मार्च को कुंडा के बलीपुर गांव में हुई ग्राम प्रधान नन्हे यादव, उसके भाई सुरेश और सीओ जियाउल हक की हत्या के बाद पूर्व मंत्री के नाम तब संदेह के घेरे में आया जब डिप्टी एसपी की पत्नी परवीन आजाद ने पूर्व मंत्री राजा भैया को भी नामजद किया था।
डिप्टी एसपी की पत्नी ने कई गंभीर आरोप पूर्व मंत्री पर लगाए थे। इसके बाद मारे गए ग्राम प्रधान नन्हें प्रधान के भाई पवन ने भी राजा भैया और उनके लोगों पर धमकाने के आरोप लगाए। सीबीआई इस दिशा में तफ्तीश कर रही है कि क्या ग्राम प्रधान नन्हें की हत्या के तार राजा भैया के किसी करीबी से जुड़े हैं।
राजा के एक करीबी गुड्डू सिंह से सीबीआई पहले ही पूछताछ कर चुकी है। ग्राम प्रधान के करीबी गुड्डू पर सीधा हत्या में शामिल होने का आरोप लगा चुके हैं।
सीबीआई इससे पूर्व राजा भैया के करीबी रिश्तेदार और एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी, कुंडा के जिला पंचायत अध्यक्ष गुलशन यादव, पूर्व मंत्री के प्रतिनिधि हरिओम श्रीवास्तव, चालक रोहित सिंह और विधायक विनोद सरोज से पूछताछ कर चुकी है।
पूछताछ में इनसे भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं। राजा के बयानों से सभी गवाहों के बयानों का मिलान किया जाएगा। बयानों में बदलाव होने पर राजा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
बबलू की बढ़ेंगी मुशिकलें
सीबीआई ग्राम प्रधान नन्हें यादव के बेटे बबलू पर भी शिकंजा कस रही है। प्रधान केपरिजन अब सीबीआई भी पर भी दबाव डालने का आरोप लगा रहे हैं। सीबीआई की जांच में अब तक बबलू पर संदेह की सुई भी गहरा रही है।
सीओ की हत्या के दौरान यह जांचा जा रहा है कि बबलू और ग्राम प्रधान केभाई पवन उस वक्त कहां थे? साथ ही सीओ को लगी गोली और असलहे की तलाश की जा रही है। इसी बारे में बबलू पर सीबीआई पूछताछ के लिए और कड़ाई करेगी।