फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Car collided with bike rider couple wife died

Hathras News: कार ने बाइक सवार दंपती में मारी टक्कर, पत्नी की मौत

Sat, 08 Apr 2023 07:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 08 Apr 2023 07:54 PM IST
सार

मथुरा के थाना माट क्षेत्र के गांव गढ़ी बालकिशन निवासी वेद प्रकाश शुक्रवार देर रात बाइक से थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव घारवगढ़ी ससुराल आ रहे थे। उनके साथ उनकी 27 वर्षीय पत्नी अर्चना देवी भी थी। मथुरा रोड पर हतीसा के निकट किसी कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और कार चालक टक्कर मारने के बाद फरार हो गया।

विज्ञापन
Car collided with bike rider couple wife died
रोड एक्सीडेंट

विस्तार

हाथरस के मथुरा रोड पर शुक्रवार की देर रात एक कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में दोनों घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर चले गए।

विज्ञापन


मथुरा के थाना माट क्षेत्र के गांव गढ़ी बालकिशन निवासी वेद प्रकाश शुक्रवार देर रात बाइक से थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव घारवगढ़ी ससुराल आ रहे थे। उनके साथ उनकी 27 वर्षीय पत्नी अर्चना देवी भी थी। मथुरा रोड पर हतीसा के निकट किसी कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और कार चालक टक्कर मारने के बाद फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार दंपती घायल हो गए। 
विज्ञापन


घायलों को देख मौके पर काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां अर्चना देवी को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया गया। बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिजन महिला के शव को गांव ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed